News

हरियाणा के किसानों की मौज; किसानों का कर्ज माफ, MSP को लेकर भी आई खुशख़बरी

×

हरियाणा के किसानों की मौज; किसानों का कर्ज माफ, MSP को लेकर भी आई खुशख़बरी

Share this article
हरियाणा के किसानों की मौज; किसानों का कर्ज माफ, MSP को लेकर भी आई खुशख़बरी

Haryana Karj Maaf, Haryana Loan Waiver: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि राज्य सरकार किसानों का 133 करोड़ रुपये का बकाया माफ करेगी। इसके साथ ही, उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 10 नई फसलों की खरीद की भी घोषणा की है।

इस घोषणा के बाद, हरियाणा सरकार अब MSP पर कुल 24 फसलों की खरीद करेगी। यह केंद्र सरकार की नीति के अनुरूप है, जिसमें 24 फसलों के लिए MSP का समर्थन किया गया है। इससे पहले, हरियाणा में केवल 14 फसलों के लिए MSP था।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा, “आज से हरियाणा सरकार देश की एकमात्र राज्य सरकार होगी जो किसान की प्रत्येक फसल को MSP पर खरीदेगी।” इस कदम से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now