News

आज का मौसम: UP समेत इन राज्यों में बारिश से राहत की बौछार; अभी और भीषण गर्मी भी कर रही इंतजार

×

आज का मौसम: UP समेत इन राज्यों में बारिश से राहत की बौछार; अभी और भीषण गर्मी भी कर रही इंतजार

Share this article

Weather Today, IMD Weather 18 April 2024: दिल्ली से लेकर बिहार और बंगाल तक, गुरुवार को बारिश के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, यानी IMD ने ऐसा पूर्वानुमान जताया है। बारिश के साथ-साथ, भीषण गर्मी की मार भी कई राज्यों में झेल रहे हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि झारखंड, ओडिशा, और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों समेत कई राज्यों में लू चल सकती है। बीते कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है।

IMD की तरफ से बुधवार रात जारी पूर्वानुमान के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, और दिल्ली में 20 अप्रैल तक तेज हवाओं और गरज के साथ छिटपुट बारिश की संभावनाएं हैं। साथ ही, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गुरुवार और शुक्रवार को मध्यम बारिश से लेकर बर्फबारी के भी आसार हैं। दोनों राज्यों में ओले भी गिर सकते हैं।

मौसम विभाग ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में भी बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इधर, पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, और त्रिपुरा में आंधी और गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इन राज्यों में 21 अप्रैल तक बारिश के आसार हैं।

झारखंड में लू का अलर्ट: झारखंड के कोल्हान और संथाल परगना प्रमंडलों में 19 अप्रैल से तीन दिन के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम कार्यालय ने बुधवार को कहा है कि जो जिले प्रभावित होंगे, उनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, और साहिबगंज शामिल हैं। मौसम कार्यालय ने कहा है कि कम से कम आठ जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है, और अगले तीन दिनों में इसमें 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

कहां पड़ेगी गर्मी: मौसम विभाग ने बुधवार को बताया है कि ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, और करईकल में लू के आसार हैं। IMD ने चेताया है कि ओडिशा में 18 और 19 अप्रैल को भीषण गर्मी पड़ सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now