News

Weather Latest News: दिल्ली-पंजाब में तेज हुई हवाएं, ओडिशा-पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी का अलर्ट, देखिये मौसम बुलेटिन

×

Weather Latest News: दिल्ली-पंजाब में तेज हुई हवाएं, ओडिशा-पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी का अलर्ट, देखिये मौसम बुलेटिन

Share this article

Weather Latest News: आईएमडी ने तालचेर में 43.2 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया है, जबकि 18 शहरों में 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक का तापमान है। भुवनेश्वर में तापमान रिकॉर्ड 41.7 डिग्री सेल्सियस है और कटक में 41.5 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया है।

21 अप्रैल तक जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में Western Disturbance के कारण बारिश और बर्फबारी के साथ बिजली गरजने और तेज हवाएं की संभावना है। यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट भी है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 20 अप्रैल तक आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

21 अप्रैल तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now