News

Weather Update: राजधानी दिल्ली में गर्मी से कब मिलेगी राहत? जानिये कैसा रहेगा दिल्ली का आज का मौसम

×

Weather Update: राजधानी दिल्ली में गर्मी से कब मिलेगी राहत? जानिये कैसा रहेगा दिल्ली का आज का मौसम

Share this article

IMD Weather, नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में मौसम पल पल करवट ले रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से दिल्ली का मौसम (Weather Update) सुहावना बना हुआ है। तेज ठंडी हवाएं चल रही है जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। इस हफ्ते भी दिल्ली का मौसम फिर बदलेगा। (Delhi Weather Update)

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 4 मई को बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। आपको बता दें तो इस बार अप्रैल महीने में लू नहीं चली। मौसम विभाग की माने तो मई महीने का पहला सप्ताह भी कुछ ऐसा ही रहने की उम्मीद है।

अगले 6-7 दिनों तक लू से मिलेगी राहत

दरअसल, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से अगले 6-7 दिनों तक राजधानी दिल्ली में न तो लू चलेगी और न ही भीषण गर्मी का अहसास होगा। आपको बता दें तो अप्रैल महीने में आमतौर पर लू का सिलसिला शुरू हो जाता है। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 36.5°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3°C कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.2°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2°C कम है।

आज ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Today Delhi Weather)

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली का मौसम साफ रहने की उम्मीद जाहिर की है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 2 मई से तापमान बढ़ने की संभावना है। 2 और 3 मई को अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 4 मई तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

इसके अलावा 4 मई को रात भर बारिश की भी संभावना है. 4 मई से 6 मई तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस समय बादल छाए रह सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now