IMD Weather, नई दिल्ली: उत्तर भारत में गर्मी का तापमान लगातार बढ़ रहा है। कई राज्यों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की है और लोगों को घरों से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। भीषण गर्मी के कारण कई राज्यों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
दिल्ली का मौसम (Delhi Weather)
दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री नीचे यानी 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताह लू की स्थिति नहीं रहेगी। अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।
यूपी-बिहार का मौसम:
उत्तर प्रदेश में 5 मई से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले दो से तीन दिनों तक पारे में दो से तीन डिग्री बढ़ोत्तरी हो सकती है। 5 मई तक राज्य में हीटवेव रहने की संभावना है। 7 से 9 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
बिहार में भी 4 मई से कई जिलों में बारिश हो सकती है। दक्षिण पूर्व बिहार में 6-9 मई तक पूरे राज्य में अच्छी बारिश हो सकती है।
कहां चलेगी भीषण लू (Heatwave)
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल, झारखंड, सौराष्ट्र-कच्छ, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में लू चलने की संभावना है।
इन राज्यों में बारिश की संभावना
- उत्तर पूर्व भारत: असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में अगले 24 घंटों में भारी बारिश हो सकती है।
- पूर्वी भारत: पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों में बारिश हो सकती है।
- पश्चिमी भारत: गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और कोंकण में अगले कुछ दिनों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
- दक्षिणी भारत: तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अगले कुछ दिनों में बारिश हो सकती है।
लू (Heatwave) से बचाव के लिए टिप्स
उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है। लू से बचाव के लिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने लोगों के लिए दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं।
- गर्मी के दौरान घरों से बाहर निकलने से बचें।
- पानी और तरल पदार्थों का सेवन करते रहें।
- हल्के और ढीले-ढाले कपड़े पहनें।
- घरों में पंखे और कूलर का इस्तेमाल करें।
- बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें।