News

Delhi Weather : दिल्ली में भीषण गर्मी ने छुड़ाया पसीना! 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

×

Delhi Weather : दिल्ली में भीषण गर्मी ने छुड़ाया पसीना! 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

Share this article

आज का मौसम : नई दिल्ली, 6 मई 2024: दिल्ली में रविवार का दिन इस सीजन में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। यह सीजन में दूसरी बार है जब पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है।

43 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान

आपको बता दें तो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (44 डिग्री सेल्सियस), आयानगर (43.6 डिग्री सेल्सियस) और पीतमपुरा (43.5 डिग्री सेल्सियस) में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवा

सुबह से ही दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में तेज धूप रही, जिसके कारण अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि हुई। दोपहर के समय गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया।सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्के बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी होने की संभावना है, लेकिन इससे तापमान में खास गिरावट आने की उम्मीद नहीं है।

दिल्ली में खराब रही वायु गुणवत्ता

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 291 रहा। इस स्तर की हवा को “खराब” श्रेणी में रखा जाता है।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में दिल्ली में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया है। तापमान में भी थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now