News

Heatwave Alert: MP-UP में तापमान 42 के पार, आंध्र प्रदेश में 46º; 7 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

×

Heatwave Alert: MP-UP में तापमान 42 के पार, आंध्र प्रदेश में 46º; 7 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Share this article

Heatwave Alert: देश के कई हिस्सों में तीव्र गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ समेत 7 राज्यों में आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इनमें पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना शामिल हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में दो दिन बाद लू का असर देखने को मिलेगा।

तापमान में वृद्धि:

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र में तापमान 42 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया गया। वहीं, तेलंगाना, ओडिशा और कर्नाटक में टेम्परेचर 45 डिग्री तक पहुंचा। आंंध्र प्रदेश के नांदयाल में 46 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

हीटवेव का प्रभाव:

  • स्वास्थ्य पर: लगातार हीटवेव बनी रहने से जान का खतरा बढ़ जाता है।
  • अर्थव्यवस्था पर: घर के बाहर काम करने के घंटे घटने से 2030 तक भारत को 20 लाख करोड़ या जीडीपी का 4.5% का नुकसान हो सकता है।
  • दिमाग पर: जटिल समस्याएं हल करने वाला हिस्सा काम बंद कर देता है। इसे हीट स्ट्रेस कहते हैं।
  • शरीर पर: ऐंठन, बेहोशी, थकावट, हीटस्ट्रोक, शरीर में पानी की कमी। इससे व्यक्ति की मौत तक हो सकती है।

रिसर्च के निष्कर्ष:

  • लगातार 2 दिन से अधिक समय तक हीटवेव बनी रहती है, तो मौतों में 14.7% तक का इजाफा होता है।
  • हीट स्ट्रेस के कारण 42 सालों में दिल्ली, वाराणसी और चेन्नई में 9% तक मौतें बढ़ी हैं।

अगले तीन दिनों का मौसम का अनुमान

6 मई: छत्तीसगढ़ समेत 4 राज्यों में हीटवेव

  • छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र में हीटवेव चलेगी
  • कर्नाटक, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल में उमसभरी गर्मी पड़ेगी।
  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में तेज हवाएं चलेंगी।

7 मई: मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 4 राज्यों में लू का अलर्ट

  • राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में हीटवेव चलेगी
  • ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
  • कर्नाटक, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल में उमसभरी गर्मी का दौर जारी रहेगा।

8 मई: गुजरात समेत 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

  • राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र के साथ गुजरात में भी लू चलेगी।
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।
  • मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने का अलर्ट है।

मानसून का अनुमान:

1. मौसम विभाग का अनुमान:

  • जून से सितंबर तक मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा।
  • राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 20 राज्यों में अच्छी बारिश होगी।
  • 106% यानी 87 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है।

MD ने बताया कि 2024 में 106% यानी 87 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है। 4 महीने के मानसून सीजन के लिए लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) 868.6 मिलीमीटर यानी 86.86 सेंटीमीटर होता है। यानी मानसून सीजन में कुल इतनी बारिश होनी चाहिए।

2. स्काईमेट का अनुमान- इस साल सामान्य मानसून, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 23 राज्यों में अच्छी बारिश होगी

वेदर एजेंसी स्काईमेट ने मंगलवार 9 अप्रैल को बताया था कि इस बार मानसून सामान्य रहेगा। यानी जून से सितंबर तक 4 महीने में औसत या सामान्य बारिश होगी। मौसम विभाग (IMD) 96 से 104 फीसदी के बीच बारिश को औसत या सामान्य मानता है। यह फसलों के लिए अच्छा संकेत है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now