News

हरियाणा में अगले 3 घंटे में बारिश और ओलावृष्टि, विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

×

हरियाणा में अगले 3 घंटे में बारिश और ओलावृष्टि, विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Share this article

Haryana Weather Alert: हरियाणा में भीषण गर्मी ने जीना मुश्किल कर रखा है। वहीं मौसम कब करवट लें इसका अंदाजा फ़िलहाल नहीं लगाया जा सकता। ऐसा इसलिए क्योंकि हरियाणा में अगले कुछ घंटों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है।

जी हाँ मौसम विभाग ने इसको लेकर पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें रोहतक से लेकर झज्जर,चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी व गुरुग्राम तक खराब मौसम की संभावना जताई जा रही है।

बारिश के साथ तेज हवाएं (गति 50-60 KM प्रति घंटा) भी चलेगी। यही नहीं गरज चमक के साथ आसमानी बिजली के साथ ओलों का भी अलर्ट है। विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

IMD चंडीगढ़ के अनुसार, बुधवार दोपहर 2 बजे के बाद हरियाणा के कई इलाकों में मौसम खराब हो गया। देर शाम तक गरज चमक के साथ बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने नांगल चौधरी, नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़, कनीना, भादरा, चरखी दादरी , बावल, रेवाडी , कोसली, मातनहेल, झज्जर में अगले तीन घंटे के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसी प्रकार गुरुग्राम, लोहारू, चरखी दादरी, भिवानी, बावल, रेवाड़ी, पटौदी, कोसली, मातनहेल, झज्जर, बहादरुगढ़, बेरी खास, सांपला, रोहतक, में 30 से 40 KMPH की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। साथ ही इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें तो हरियाणा समेत पुरे उत्तर भारत के राज्यों में प्रचंड गर्मी और लू की स्थिति बनी हुई है। तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है। बीती रात कुछ जिलों का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया वहीं अधिकतम तापमान 43 डिग्री से पार है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now