News

Weather News Today: राजस्थान में भयंकर गर्मी का कहर, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें मौसम अपडेट

×

Weather News Today: राजस्थान में भयंकर गर्मी का कहर, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें मौसम अपडेट

Share this article

Weather News Today: भारत में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। एक तरफ जहाँ भीषण गर्मी और लू का प्रकोप है, वहीं दूसरी तरफ कुछ राज्यों में भारी बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात जैसे राज्यों में हीट-वेव चलने की संभावना है। वहीं, पूर्वी और दक्षिणी भारत में बारिश की संभावना बनी हुई है। आइये जानते है मौसम का हाल

उत्तर और पश्चिमी भारत में लू का कहर

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के प्रमुख शहरों का तापमान पिछले कुछ दिनों से लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा था। लेकिन, मौसम में परिवर्तन होने और सामान्य से तेज गति से हवा चलने की वजह से कुछ राज्यों में मौसम में थोड़ी राहत मिली है।

दूसरी तरफ, राजस्थान के कई शहर आग की भट्टी बन चुके हैं। बाड़मेर में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मध्‍य प्रदेश भी तपने लगा है। अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। पश्चिम मध्य प्रदेश, राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ के अधिकांश इलाकों में गुरुवार को हीट-वेव चलने का पूर्वानुमान जताया गया है।

पूर्वी और दक्षिणी भारत में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, पूर्वी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञानियों ने अपने ताजा पूर्वानुमान में बताया कि 10 मई शुक्रवार को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा तेज आंधी चलने का भी पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दूसरी तरफ, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग स्थानों पर 9 मई को ओलावृष्टि के साथ ही 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, बिहार में बरसेंगे बदरा

दिल्ली का तापमान फिलहाल 40 डिग्री सेल्सियस के अंदर ही रहेगा। हालांकि, इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और आर्द्रता ज्यादा होने से उमस वाली गर्मी झेलनी पड़ सकती है। हीट-वेव और लू का सामना कर रहे बिहार वासियों के लिए खुशखबरी है।

बिहार में मौसम के तेवर फिलहाल नरम हैं। मौसम विभाग ने बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में बिहार समेत अन्य पूर्वी राज्यों में फिलहाल लू या हीट-वेव का असर नहीं रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now