News

दिल्ली-NCR में मौसम कूल-कूल!, जानिये कब होगी बारिश?

×

दिल्ली-NCR में मौसम कूल-कूल!, जानिये कब होगी बारिश?

Share this article

Delhi NCR Main Mausam Kaisa Rahega: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से प्रचंड गर्मी का कहर देखा जा रहा है। सुबह से लेकर शाम तक भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोगों का पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा है। दोपहर के वक्त घरों से निकलना बेहद मुश्किल हो रहा है।

लेकिन राहत की बात यह है कि बीते कल से दिल्ली एनसीआर का मौसम अचानक बदल गया। वहीं इस बात की उम्मीद भी लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में भी दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। लेकिन एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। शाम के वक्त तेज हवाएं चलने लगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। आगामी चार-पांच दिनों में बूंदाबांदी के साथ बारिश और तेज हवाओं की आशंका है।

40 डिग्री के नीचे रहा बुधवार का तापमान 

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को हीट इंडेक्स 40 से 50 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन बुधवार को पहली बार तापमान 27.5 डिग्री रहा। इस सीजन का ये सबसे न्यूनतम तापमान है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रहा।

पुरे सप्ताह ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज 

आज 9 मई को मौसम मिलाजुला रहने वाला है। आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते है। वहीं तेज हवाओं के चलने का अनुमान है। 10 मई को भी तापमान 9 मई की तरह ही रहने वाला है। हालांकि बूंदाबांदी की भी संभावना है। 11 और 12 मई की बात करें तो मौसम अनुकूल रहेगा।

इस दौरान आंशिक बादल और हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। 13 और 14 मई को आंशिक बादल रह सकता है लेकिन मौसम शुष्क हो जाएगा। इन दिनों में भी तापमान 40 डिग्री से कम ही रहने वाला है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now