News

Aaj Ka Mausam: यूपी वालों की बल्ले-बल्ले; अगले तीन दिन मौसम रहेगा सुहावना, देखें आज का मौसम

×

Aaj Ka Mausam: यूपी वालों की बल्ले-बल्ले; अगले तीन दिन मौसम रहेगा सुहावना, देखें आज का मौसम

Share this article

Aaj Ka Mausam 10 May 2024, UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में अप्रैल से ही गर्मी का प्रकोप जारी है, जो मई में भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह होते ही सूरज की तपिश लोगों को बेचैन करने लगती है। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पानी और बर्फ का सहारा ले रहे हैं।

पश्चिमी विक्षोभ से राहत की उम्मीद-

लेकिन मौसम विभाग ने एक खुशखबरी दी है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है। सूबे के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 12 मई तक तेज हवा के साथ बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

लखनऊ का मौसम (Lucknow Weather)-

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित आसपास के क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिलेगी। 10 मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

अन्य क्षेत्रों में बारिश और आंधी-तूफान-

सूबे के अन्य क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है।

पिछले 24 घंटे में मौसम का बदलाव- 

पिछले 24 घंटों में सूबे में कहीं भी एक जैसा मौसम नहीं रहा है। कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बादलों की आवाजाही देखी गई, तो कहीं हल्की बारिश भी हुई। मौसम में आए बदलाव के कारण गर्मी और हीटवेव से लोगों को राहत मिली है। दिन और रात के तापमान में भी गिरावट देखी गई है। हवा और बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है।

इन राज्यों में भी बदलेगा मौसम- 

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। 10 से 12 मई के बीच बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और सिक्किम में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। 10 मई को अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर में भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में ओले गिरने की संभावना है। दक्षिण भारत में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तेलंगाना और कर्नाटक में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now