News

देशभर में मानसून गतिविधियां शुरू, 12 मई तक आंधी बारिश का अलर्ट

×

देशभर में मानसून गतिविधियां शुरू, 12 मई तक आंधी बारिश का अलर्ट

Share this article

Monsoon Update 2024: देशभर में भीषण गर्मी के बाद पिछले 4 दिनों से भारत के पूर्वी हिस्सों में प्री-मॉनसून गतिविधियां देखी जा रही हैं, जिससे देश को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 12 मई तक देश के मध्य, पूर्व और दक्षिण प्रायद्वीपीय हिस्सों में मानसूनी बारिश की संभावना है। इस दौरान आंधी, बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं। आइये जानते है देशभर में मानसून (Monsoon 2024) को लेकर क्या अपडेट है…

पूर्वी भारत में प्री-मॉनसून गतिविधियां

स्काइमेट वेदर के अनुसार, पूर्वी भारत में पिछले 4 दिनों से प्री-मॉनसून गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। इन गतिविधियों के कारण गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हुई है, जबकि ओडिशा, झारखंड और बिहार में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला है। एजेंसी का अनुमान है कि अगले 5 दिनों में पूर्वी भारत के मौसम में तेजी से बदलाव आएगा।

मौसमी सिस्टम

पूर्वी भारत में मौसम को प्रभावित करने वाले प्रमुख मौसमी सिस्टमों में बांग्लादेश और पूर्वोत्तर भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में साइक्लोनिक सर्कुलेशन, और उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गंगीय पश्चिम बंगाल पर सपोर्ट ट्रफ शामिल हैं। इन मौसमी सिस्टमों के कारण 9 से 13 मई के बीच इन क्षेत्रों में प्री-मॉनसून गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

उत्तर प्रदेश में मौसम (UP Weather)

IMD ने उत्तर प्रदेश समेत देशभर के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 10 से 13 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी राजस्थान में मौसम

IMD के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में शुक्रवार के बाद मौसम में सुधार होने का अनुमान है।

पूर्वी भारत में भारी बारिश और आंधी-तूफान

IMD ने बताया है कि पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, सिक्किम और ओडिशा में 12 मई तक भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

उत्तर-पूर्वी भारत में गरज के साथ बारिश

IMD ने मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, असम और त्रिपुरा में अगले सात दिनों के दौरान गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान बिजली गिरने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now