News

हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें मौसम की ताज़ा जानकारी

×

हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें मौसम की ताज़ा जानकारी

Share this article

Haryana Rain Alert : दिल्ली समेत हरियाणा में मौसम ने आज करवट ले ली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। आईएमडी चंडीगढ़ (IMD Chandigarh) ने हरियाणा के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट (Haryana Weather Alert) जारी किया गया है।

मौसम विभाग द्वारा तात्कालिक पूर्वानुमान के अनुसार, नूह, पलवल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में मेघगर्जन/ आकाशीय बिजली/ अचानक तेज हवाएं/ आंधी समेत ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं (गति 50-60 किमी प्रति घंटा) चलने का अलर्ट है। IMD ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं मौसम की माने तो आज दिल्ली में बारिश के साथ महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि हो सकती है। आपको बता दें तो दिल्ली में आज रात हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं IMD ने 10 मई के लिए राजस्थान में हीटवेव की स्थिति की भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक, “एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम पर स्थित है, एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बांग्लादेश पर है और एक ट्रफ निचले क्षोभमंडल स्तर में पूर्वी असम से उत्तरी ओडिशा तक बना हुआ है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है जहाँ, बुधवार को दोपहर 2 बजे के बाद प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम खराब है। हरियाणा समेत पुरे उत्तर भारत में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। बीती रात कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं दिन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है।

वहीं, राजस्थान की बात करें तो 11 मई से लू का प्रकोप कम होने की उम्मीद है। गुजरात के तटीय क्षेत्रों में 14 मई तक गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति का अनुभव होने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now