News

कल का मौसम : बिहार में कल से बारिश पर ब्रेक! आज इन जिलों में बारिश येलो अलर्ट – देखें मौसम पूर्वानुमान

×

कल का मौसम : बिहार में कल से बारिश पर ब्रेक! आज इन जिलों में बारिश येलो अलर्ट – देखें मौसम पूर्वानुमान

Share this article

Kal Ka Mausam : पिछले कुछ दिनों से बिहार में पूर्वी हवाओं और बारिश के चलते गर्मी से राहत मिली है। लेकिन अब बिहारवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अब बारिश का दौर थमने वाला है। तापमान में वृद्धि, उमस और गर्मी परेशान करने वाली है।

आइये जानते है बिहार का मौसम पूर्वानुमान – Bihar Weather Forecast 12 – 13 May 2024

पटना मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में बारिश पर ब्रेक लगने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कमल सिंह गुप्ता ने बताया कि अब बारिश में कमी आने की उम्मीद है। जिसके चलते तापमान में वृद्धि होगी। सामान्य तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

वहीं मौसम विभाग ने 12 मई को बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, और किशनगंज जिले में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की आशंका जताई है। साथ ही हवा की गति बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहेगी।

मौसम विभाग ने यहां तेज हवाओं और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें तो शेष जिलों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है लेकिन 19 जिलों में बारिश जैसी स्थिति बनी रहेगी। कहीं कहीं बारिश भी हो सकती है। वहीं तापमान की बात करें तो बिहार का अधिकतम तापमान 34°C से 38°C के बीच रहने की संभावना है।

शनिवार को हुई बारिश

विभाग के मुताबिक, शनिवार को दोपहर बाद प्रदेश के मौसम ने अचानक करवट ली।गया, जमुई, रोहतास और किशनगंज में झमाझम बारिश होने लगी। बांका, पटना समेत कई जिलों में बादल छाए हुए रहें। गया जिले के कई इलाकों में बिजली गिरने की बात सामने आई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत की सूचना है।

तापमान में वृद्धि की आशंका

बारिश के बाद अब एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। शनिवार को बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.9°C औरंगाबाद में दर्ज किया गया है।
सबसे कम अधिकतम तापमान 32°C किशनगंज में दर्ज किया गया। दक्षिण बिहार के जिलों का अधिकतम तापमान उत्तरी भाग के जिलों के मुकाबले अधिक रहा।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now