News

Delhi Weather: दिल्ली नोएडा में आज से बढ़ेगी गर्मी, उमस करेगी परेशान, देखें आज का मौसम

×

Delhi Weather: दिल्ली नोएडा में आज से बढ़ेगी गर्मी, उमस करेगी परेशान, देखें आज का मौसम

Share this article

Delhi Weather Today: नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ था, लेकिन अब गर्मी फिर से अपना विकराल रूप दिखाने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, अब गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। खास तौर पर अगले पूरे हफ्ते गर्म और शुष्क मौसम लोगों को परेशान करेगा।

तेज धूप और गर्म हवाओं का प्रकोप

मौसम विभाग की माने तो अभी तक लू की संभावना नहीं है, लेकिन तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गर्मी, उमस और तेज धूप लोगों को बेहाल कर सकती है। बता दें तो रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो भी सामान्य है।

सबसे गर्म इलाकों में पालम का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस, आया नगर का 40.5 डिग्री सेल्सियस, जाफरपुर का 40.4 डिग्री सेल्सियस, मंगेशपुर का 40 डिग्री सेल्सियस, नजफगढ़ का 41.2 डिग्री सेल्सियस, पूसा का 40.3 डिग्री सेल्सियस और सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 32 से 75 प्रतिशत तक रहा।

आने वाले दिनों का मौसम

आज सोमवार को आंशिक बादल, शाम को बूंदाबांदी की संभावना, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस। 14 मई को मौसम शुष्क, आंशिक बादल, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। 15 मई की बात करें तो आंशिक बादल, तेज गर्म हवाएं (25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे), अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

16 मई को साफ आसमान, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस। वहीं 17-18 मई को तेज हवाएं (25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे), गर्म और शुष्क मौसम, अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस।

प्रदूषण का स्तर

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर सामान्य हो गया है। रविवार को दिल्ली का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 183 रहा। यह शुक्रवार की शाम को आई आंधी के बाद धूल के गुबार कम होने के कारण हुआ है। मुख्य प्रदूषक ओजोन रहा। फरीदाबाद में एक्यूआई 195, गाजियाबाद में 158, ग्रेटर नोएडा में 237, गुरुग्राम में 146 और नोएडा में 175 रहा। पूर्वानुमान के अनुसार, 13 से 15 मई तक प्रदूषण का स्तर सामान्य रहेगा। इसके बाद भी अगले छह दिनों तक यह सामान्य स्तर पर रह सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now