News

फिर लौट आई गर्मी! दिल्ली समेत यूपी में बढ़ा पारा, घर से निकलने से पहले चेक करें IMD का ये अपडेट

×

फिर लौट आई गर्मी! दिल्ली समेत यूपी में बढ़ा पारा, घर से निकलने से पहले चेक करें IMD का ये अपडेट

Share this article

IMD Weather, नई दिल्ली: दिल्ली और एनसीआर में गर्मी का प्रकोप एक बार फिर शुरू हो गया है। सोमवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इससे साफ हो गया है कि दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरे दिन अब खत्म हो गए हैं और एक बार फिर से उन्हें चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

दिल्ली में तापमान 43 डिग्री के पार

सोमवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

ये भी पढ़ें : Aaj Ka Mausam: आज इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना, तेज हवाएं देगी गर्मी से राहत

आज भी दिल्ली में होगी तीखी धूप

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी दिल्ली में तीखी धूप रहेगी। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूरे दिन आसमान साफ रहेगा।

यूपी में भी बढ़ेगा पारा

उत्तर प्रदेश में भी मंगलवार को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सुबह के समय धूप रहेगी, लेकिन दोपहर होते-होते बादल छा सकते हैं। हालांकि, सूरज के तेवर के आगे बादल दोपहर होते-होते हार मानकर गायब हो जाएंगे।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को उत्तर प्रदेश का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है वहीं न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार ओडिशा, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के अलावा कर्नाटक और केरल में हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं तमिलनाडु, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ ही सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें : दिल्ली-हरियाणा-UP में गर्मी का प्रकोप, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट; जानें 10 राज्यों के मौसम का हाल

गर्मी से बचाव के उपाय

गर्मी से बचने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि आप बार-बार पानी पीते रहें। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहेगा और आपको डिहाइड्रेशन से बचाएगा। गहरे रंग के कपड़े गर्मी को सोख लेते हैं, इसलिए हल्के रंग के ढीले-ढाले कपड़े पहनें। घर से बाहर निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।

सनस्क्रीन आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाएगा। अधिक तली हुई और मसालेदार भोजन से बचें। इस तरह का भोजन शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है। ठंडी चीजों का सेवन करें। दही, छाछ, तरबूज, खरबूजा, खीरा आदि ठंडी चीजों का सेवन करना सही रहता है । घर के अंदर ठंडा रखने के लिए एयर कंडीशनर या पंखे का इस्तेमाल करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now