News

Monsoon 2024 : मानसून को लेकर बड़ा अपडेट; अगले महीने शुरू होगी मूसलाधार बारिश

×

Monsoon 2024 : मानसून को लेकर बड़ा अपडेट; अगले महीने शुरू होगी मूसलाधार बारिश

Share this article

Monsoon 2024: मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बिल्कुल बदला हुआ है। मालवा-निमाड़ क्षेत्र में तूफानी बारिश के साथ ओले भी बरसे। इस दौरान तेज हवाओं ने चुनावी पंडालों को उखाड़ दिया और बिजली गुल हो गई। कुछ जगहों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि कुछ इलाकों में बादल और धूप के कारण गर्मी और उमस का दौर रहा।

रतलाम, इंदौर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, सेंधवा, खरगोन, मनावर, झाबुआ और आगर में अंधड़ के साथ बारिश हुई। मुरैना जिले के कुछ कस्बों में 10 मिनट तक ओले बरसे। भोपाल में रविवार देर रात बारिश हुई। नरसिंहपुर में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री और ग्वालियर में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अभी कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। दक्षिण कर्नाटक से उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है, जिसके साथ उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश में एक ऊपरी हवा का चक्रवात भी सक्रिय है। इस वजह से प्रदेश में बादल छाए हुए हैं और बारिश हो रही है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो रही है।

आज और कल का मौसम (Aaj Ka Mausam, Kal Ka Mausam)

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, सीहोर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज और अनूपपुर में हल्की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना है। 15 मई को भी मौसम का मिजाज यही रहेगा।

लेकिन अगले हफ्ते से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, क्योंकि सिस्टम कमजोर होने लगेगा। तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी का असर तेज हो सकता है।

मध्य प्रदेश में मानसून 2024 कब आएगा? (Monsoon kab aayega 2024)

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस बार चार महीने की मानसून अवधि में औसत से 20 मिलीमीटर अधिक बारिश हो सकती है। वायुमंडलीय परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं और मध्य प्रदेश में मानसून की शुरुआत 20 जून से हो सकती है।

भारत में कब पहुंचेगा मानसून 2024? (Bharat main monsoon 2024 kab aayega)

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 19 मई को मॉनसून के अंडमान निकोबार में पहुंचने की संभावना है। उसके बाद मॉनसून देश के अन्य हिस्सों की तरफ बढ़ेगा. वैसे तो हर साल अंडमान निकोबार में मॉनसून 22 मई तक आता है, लेकिन इस साल ये 3 दिन पहले ही दस्तक दे सकता है।

अलग-अलग राज्यों में कब दस्तक देगा मॉनसून? (monsoon 2024 arrival date in india)

मौसम विभाग की माने तो इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के 19 मई तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में प्रवेश करने की उम्मीद है। इसके बाद 1 जून के बीच ये केरल पहुंचेगा।

मानसून के बंगाल की खाड़ी से मुख्य भूमि भारत की ओर बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं इसलिए अनुमान है कि 19 मई तक मॉनसून भारत की सीमा में प्रवेश कर जाएगा। मॉनसून के पहुंचने की सामान्य तारीख की बात करें तो 10 जून तक ये महाराष्ट्र पहुंच जाता है।

फिर आगे बढ़ते हुए 15 जून को ये गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार पर पहुंचता है। वहीं, 20 जून को ये गुजरात के आंतरिक इलाकों, एमपी के मध्य हिस्सों और उत्तर प्रदेश में दस्तक देता है। हालांकि, अभी मौसम विभाग ने इन राज्यों में मॉनसून के पहुंचने की कोई पक्की जानकारी नही है। मौसम विभाग लगातार मॉनसून की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now