Haryana Weather Forecast 14 May 2024: हरियाणा समेत कुछ इलाकों के लिए मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है और कहा है कि 16 से 18 मई के बीच गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। हालांकि, उत्तरी हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में पारा 41 से 44 डिग्री के बीच रहेगा। आइये जानते है आने वाले कुछ दिनों में इन इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए मौसम पूर्वानुमान –
अगले 4-5 दिनों के दौरान पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ में मुख्यतः साफ आसमान के साथ शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है।
इस अवधि के दौरान पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान लगभग 3-4°C बढ़ने की संभावना है।
परिणाम स्वरूप, 16 से 18 मई, 2024 के बीच दक्षिणी हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
इसी तरह चंडीगढ़ सहित हरियाणा के उत्तरी हिस्सों और पंजाब में तापमान 41-44 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
परिणाम स्वरूप, 16 से 18 मई 2024 के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ऊष्ण लहर और 18 मई 2024 को कुछ स्थानों पर अति ऊष्ण लहर की संभावना है।