News

Monsoon 2024: इस तारीख से शुरू होगी झमाझम बारिश! जानिए अपने शहरों में कब शुरू होगा मॉनसून

×

Monsoon 2024: इस तारीख से शुरू होगी झमाझम बारिश! जानिए अपने शहरों में कब शुरू होगा मॉनसून

Share this article

Monsoon: पिछले कुछ दिनों से यूपी में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया था, लेकिन अब मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मानसून तय समय से तीन दिन पहले ही सक्रिय हो जाएगा।

19 मई को अंडमान निकोबार में होगा मानसून का आगमन

चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के वरिष्ठ मौसम-कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, देश में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन मानसून इस बार खुशखबरी लेकर आ रहा है। आईएमडी यानी मौसम विभाग के मुताबिक मानसून इस साल समय से पहले दस्तक देने वाला है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से पहले अंडमान निकोबार में दस्तक देने वाला है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक 19 मई को मानसून के अंडमान निकोबार में पहुंचने की संभावना है। उसके बाद मानसून देश के अन्य हिस्सों की तरफ बढ़ेगा। वैसे तो हर साल अंडमान निकोबार में मानसून 22 मई तक आता है। लेकिन इस साल ये 3 दिन पहले ही दस्तक दे सकता है।

कमजोर अल नीनो और सक्रिय ला नीना का मानसून पर होगा सकारात्मक प्रभाव

मौसम विभाग की मानें तो देश में अल नीनो प्रणाली कमजोर हो रही है और ला नीना स्थितियां सक्रिय हो रही हैं, जो इस साल अच्छे मानसून के लिए अनुकूल हैं। इसी वजह से भारत में मानसून समय से पहले ही दस्तक दे सकता है। वहीं ला नीना के साथ-साथ हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) स्थितियां भी इस साल अच्छे मानसून के लिए अनुकूल हो रही हैं, जो मानसून के लिए सकारात्मक संकेत हैं।

इस साल सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान

भारत में इस साल मानसून में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने इस महीने की शुरुआत में भी मई के महीने में सामान्य से अधिक बारिश की भविष्यवाणी की थी। वहीं अगले दो दिनों तक दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में आंधी और बारिश जारी रहने की संभावना है।

अलग-अलग राज्यों में कब दस्तक देगा मानसून?

19 मई: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
1 जून: केरल
10 जून: महाराष्ट्र
15 जून: गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार
20 जून: यूपी, गुजरात के आंतरिक इलाके, एमपी के मध्य हिस्से
30 जून: दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब
25 जून: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कश्मीर
8 जुलाई: पूरे देश को कवर कर लेगा मानसून

चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के वरिष्ठ मौसम-कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 25 जून तक मानसून हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर में भी पहुंच जाएगा और 30 जून को ये राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में पहुंच जाएगा और आगे बढ़ते हुए 8 जुलाई तक मानसून पूरे देश को कवर कर लेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now