Haryana Weather Forecast 16 May 2024: 16 से 19 मई, 2024 के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में लू चलने की संभावना है।
अगले 4-5 दिनों के दौरान पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ में मुख्यतः साफ आसमान के साथ शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है।
इस अवधि के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान लगभग 3°C बढ़ने की संभावना है।
परिणाम स्वरूय, 16 से 19 मई, 2024 के बीच दक्षिणी हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
इसी तरह चंडीगढ़ सहित हरियाणा के उत्तरी हिस्सों और पंजाब में तापमान 41-44 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
परिणाम स्वरुप, 16 से 19 मई 2024 के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ऊष्ण लहर और 18 से 19 मई 2024 को कुछ स्थानों पर अति ऊष्ण लहर की संभावना है।