News

Weather Today: पंजाब-हरियाणा समेत इन राज्यों में गर्मी का कहर; जानिये बारिश को लेकर क्या है अपडेट?

×

Weather Today: पंजाब-हरियाणा समेत इन राज्यों में गर्मी का कहर; जानिये बारिश को लेकर क्या है अपडेट?

Share this article

Weather Update: मई का महीना बीत रहा है और गर्मी का सितम भी बढ़ता जा रहा है। देश के अधिकांश इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 16 मई को पंजाब, हरियाणा, पश्चिम राजस्थान, गुजरात और गोवा में लू का दौर जारी रहेगा। वहीं, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कर्नाटक में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की आशंका है।

कैसा है दिल्ली का मौसम

दिल्ली में इस गर्मी के सीजन में पहली बार 18 मई को लू चलने की आशंका है। वहीं, इस हफ्ते दिल्ली का दिन का पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। IMD के मुताबिक, इस पूरे सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

देश के अन्य भागों में मौसम

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान, तटीय कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ भारी बारिश की संभावना है।

वहीं, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में हल्की वर्षा संभव है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार के अधिकांश हिस्सों, झारखंड, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम लगभग शुष्क रह सकता है और इन क्षेत्रों में तापमान बढ़ जाएगा।

मौसमी गतिविधियां

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, 81° पूर्व देशांतर के साथ 32° उत्तर अक्षांश के उत्तर तक चल रही है।

वहीं, दक्षिण पश्चिम बांग्लादेश और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पश्चिमी विदर्भ और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम अरब सागर और केरल के आसपास के हिस्सों पर औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।

एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पश्चिम अरब सागर और केरल के आसपास के हिस्सों पर चक्रवाती परिसंचरण से लेकर निचले स्तर पर कर्नाटक के मराठवाड़ा तक फैली हुई है। वहीं, एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून के 19 मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ने की उम्मीद है। 17 मई से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now