News

Weather Update : IMD ने जारी यहां किया बारिश का येलो अलर्ट – देखें अलर्ट

×

Weather Update : IMD ने जारी यहां किया बारिश का येलो अलर्ट – देखें अलर्ट

Share this article

IMD Weather, नई दिल्ली: जहां उत्तर पश्चिम और उत्तर भारत के राज्यों में लू की तपिश लोगों को झुलसा रही है, वहीं बेंगलुरु में मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग ने बेंगलुरु में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले सात दिनों तक यहां झमाझम बारिश होने की संभावना है। आज से यहां लगातार बारिश होने के आसार हैं। भारतीय मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि 16 से 21 मई तक आसमान में काले बादल छाए रहेंगे।

येलो अलर्ट

यह येलो अलर्ट किसी प्रकार की चेतावनी नहीं है, लेकिन इस दौरान लोगों को सतर्क रहना चाहिए। बारिश से कोई नुकसान न होने पाए, इसका पुख्ता इंतजाम पहले से ही कर लेना चाहिए।

तापमान में गिरावट

बारिश और बादलवाई के कारण बेंगलुरु के तापमान में गिरावट आएगी। इसके कारण मौसम सुहावना हो जाएगा। अगले सात दिनों में चार से पांच डिग्री तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इसके कारण रात में सर्दी का एहसास होगा और दिन के समय में भी मौसम कूल बना रहेगा।

उत्तर पश्चिम और उत्तर भारत में तपिश

वहीं, दूसरी ओर, उत्तर पश्चिम और उत्तर भारत के राज्यों में लू की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, और उत्तर प्रदेश में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है। लू के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो रही हैं।

लोगों को सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे गर्मी से बचाव के लिए ढीले-ढाले और हल्के रंग के कपड़े पहनें। बार-बार पानी पीते रहें और बाहर निकलते समय सिर पर टोपी या छाता जरूर लें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now