News

Monsoon 2024: यूपी में कब आएगा मानसून 2024?

×

Monsoon 2024: यूपी में कब आएगा मानसून 2024?

Share this article

Monsoon 2024: देशभर में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है, खासतौर पर उत्तर भारत में। पश्चिमोत्तर भारत और बिहार में अगले पांच दिनों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर एक अच्छी खबर दी है। विभाग के अनुसार, मॉनसून 19 मई तक दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी और निकोबार द्वीप समूह में पहुंच जाएगा। 31 मई तक मॉनसून के केरल पहुंचने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में मॉनसून की एंट्री में देरी (Monsoon 2024 in UP)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में मॉनसून 20 जून के आसपास ही दस्तक देगा। इसका मतलब है कि यूपी के लोगों को मॉनसून की झमाझम बारिश का आनंद लेने के लिए अभी एक महीने से ज्यादा का इंतजार करना होगा।

दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी

दक्षिण भारत के कई राज्यों में 22 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय और केरल में झमाझम बारिश हुई।

वहीं, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल और तमिलनाडु में आंधी तूफान आया। पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर में सबसे ज्यादा तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

आने वाले हफ्ते में इन राज्यों में बारिश और आंधी तूफान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप, दक्षिण कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और रायलसीमा में तेज बारिश, आंधी तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

इसके अलावा, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में 16-18 मई, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात में 16 मई को हल्की बारिश होने का अनुमान है।

इन राज्यों में भी होगी बारिश

वहीं, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में 19-22 मई को हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके अलावा, आंधी तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा में आज (16 मई) को भारी बारिश की संभावना है।

सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में अगले सात दिनों के दौरान आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में अगले सात दिनों के दौरान बारिश होगी।

उत्तर भारत में बारिश की उम्मीद

उत्तर भारत के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आ रहा है जोकि 17 मई को दस्तक देगा। इसकी वजह से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 17-19 मई के बीच बारिश होने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now