News

UP Weather Today: जल्द बदलने वाला है उत्तर प्रदेश का मौसम, जानिये मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी

×

UP Weather Today: जल्द बदलने वाला है उत्तर प्रदेश का मौसम, जानिये मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी

Share this article

UP Weather Today : देश के अधिकांश राज्यों में गर्मी ने एक बार फिर अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश इलाकों में 17 से 19 मई तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। आइये जानते है पूरा मौसम पूर्वानुमान

लखनऊ में 40 डिग्री पार हो सकता है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में आगामी तीन दिनों तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। दिन के समय तेज धूप और लू लोगों को परेशान करेगी। वहीं, रात में भी न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश से मिलेगी राहत

मौसम विभाग का कहना है कि 21 मई से पूर्वी उत्तर प्रदेश में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 17 मई से हिमालय के क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ गरज और चमक देखने को मिल सकता है।

उत्तराखंड में भी बढ़ेगी गर्मी

वहीं, उत्तराखंड में भी गर्मी बढ़ने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी दिनों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

पर्वतीय इलाकों में बारिश की संभावना

हालांकि, पर्वतीय इलाकों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के साथ ही कुछ जिलों में बिजली भी चमक सकती है।

देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल

  • उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी भारत: आगामी चार दिनों में उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी भारत के कई राज्यों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के बढ़ने की संभावना है।
  • मध्य भारत और गुजरात: अगले चार-पांच दिनों के दौरान दो से चार डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने की संभावना है।
  • दक्षिण-पश्चिम मानसून: इस साल केरल में ‘दक्षिण-पश्चिम मानसून-2024’ की शुरुआत की तारीख +/- 3 दिनों के त्रुटि मार्जिन के साथ 01 जून होने की उम्मीद है।

शुक्रवार का मौसम

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को देशभर में मौसम का हाल इस प्रकार रहेगा:

  • तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ भारी बारिश
  • दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश: हल्की से मध्यम बारिश
  • पूर्वोत्तर भारत, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और गुजरात: हल्की बारिश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now