News

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत यूपी-बिहार में भीषण गर्मी का अलर्ट, मानसून को लेकर आई गुड न्यूज़

×

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत यूपी-बिहार में भीषण गर्मी का अलर्ट, मानसून को लेकर आई गुड न्यूज़

Share this article

Weather Today, नई दिल्ली, 17 मई 2024: उत्तर भारत में गर्मी का सितम लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने तापमान में इजाफा होने को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज से तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा।

दिल्ली-एनसीआर में लू का अलर्ट (Delhi NCR Heatwave Alert)

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कल तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है। IMD ने लू को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। शनिवार को हीटवेव का येलो अलर्ट (Heat Wave Yellow Alert) जारी किया गया है, जिसके चलते अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।

आज भी छूटेंगे पसीने

मौसम विभाग के अनुसार, आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन दोपहर में तेज धूप खिलेगी और तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है। आज दिन में लोगों को तेज गर्मी से परेशान होना पड़ सकता है। इस पूरे हफ्ते दिल्ली वालों को लू झेलनी होगी और 30 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली गर्म हवाओं का सामना करना होगा।

UP-बिहार में पड़ेगी भीषण गर्मी

मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह यूपी और बिहार में गर्मी लोगों का हाल बेहाल करेगी। यूपी के कई जिलों में तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है। वहीं, बिहार में भी पारा चढ़ेगा और लू भी चलेगी। अधिकतम पारा भी 40 डिग्री के पार जा सकता है।

मानसून 2024 को लेकर खुशखबरी

IMD की मानें तो इस बार मानसून की रफ्तार सामान्य से तेज है, क्योंकि इस बार मानसून बंगाल की खाड़ी से बढ़कर अंडमान निकोबार 19 मई को पहुंच जाएगा, जो पहले 22 मई को पहुंचता था। वहीं केरल में भी यह एक दिन पहले ही 31 मई को पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर लगभग सात दिनों के मानक विचलन के साथ 1 जून को केरल में प्रवेश करता है। इस साल, दक्षिण-पश्चिम मानसून 31 मई को केरल में स्थापित होने की संभावना है।

आईएमडी ने यह भी कहा कि इस बार उत्तर भारत में मानसूनी बारिश सामान्य से अधिक हो सकती है।

आगे का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में तापमान में इजाफा जारी रहेगा। लू का प्रकोप भी बढ़ सकता है। वहीं, मानसून केरल पहुंचने के बाद उत्तर भारत में भी बारिश शुरू होने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now