News

Aaj Ka Mausam: हरियाणा, पंजाब समेत इन इलाकों में आज छाए रहेंगे बादल, जाने कहां-कहां होगी बारिश

×

Aaj Ka Mausam: हरियाणा, पंजाब समेत इन इलाकों में आज छाए रहेंगे बादल, जाने कहां-कहां होगी बारिश

Share this article

Aaj Ka Mausam (18 May 2024): उत्तर भारत में भीषण गर्मी जारी है, कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की वर्षा या हिमपात हो सकता है। पूर्वोत्तर भारत में मानसून की संभावना, दक्षिण भारत में कई जगहों पर वर्षा।

उत्तर पश्चिम भारत से सटे हुए मध्य एशिया या एशिया के इन क्षेत्रों की तरफ देखें तो यह ऐसा लग रहा है कि क्या यह बादल यहां पर जो झुलसा वाली गर्मी है। इन भागों में इस गर्मी को कम करने के लिए कुछ राहत मिल सकती है। लेकिन विडंबना यह है कि बादल यहां बने तो हैं लेकिन यह पाकिस्तान के कुछ भागों पर बरसेंगे अफगानिस्तान, ईरान, इराक पर बरसेंगे आगे चले जाएंगे और भारत के ऊपर जो मैदानी हिस्सा है पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश का साथ ही साथ गुजरात और वेस्ट एमपी का इन भागों पर यह बादल नहीं पहुंचेंगे और इसी वजह से इन भागों में तमाम जगहों पर भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है।

इस बीच एक डब्ल्यूडीवीकीय क्षेत्र हैं कश्मीर से उत्तराखंड के बीच में यहां पर बादल हैं और यहां पर कल भी बादल रहेंगे और पंजाब और पंजाब के कुछ उत्तरी क्षेत्रों में और दक्षिणी भागों में कुछ स्थानों पर बादल बनेंगे। राजस्थान का हिस्सा है पश्चिमी हरियाणा का और साथ ही साथ राजस्थान के मध्य क्षेत्र तो यहां पर आप पर कुछ बादल नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा भदोही और जौनपुर तथा आसपास के इलाकों पर बादल दिखाई दे रहे हैं, तो इन क्षेत्रों में कुछ आंधी, बूदा बादी आज हो सकती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत पर भी हैं दक्षिण भारत पर ज्यादा बादल बने हुए है जिससे यहां मानसून के जल्दी आगमन की संभावना है। अंडमान व निकोबार द्वीप समूह पर है और जल्दी ही केरल में भी दस्तक देगा फिलहाल यहां पर दोनों तरफ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी का फ्लो अच्छा खासा पहुंच रहा है जिसके कारण कई जगहों पर साउथ पेनिंस सुलर रीजन में व्यापक वर्षा हो रही है।

अगले 24 घंटों में इन परिस्थितियों में किस तरह का मौसमी परिदृश्य रहेगा आइए समझते हैं। क्योंकि उत्तर भारत में डब्ल्यूडीवी बाल्ट स्तान और मुजफ्फराबाद से लेकर जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल और उत्तराखंड के जहां पर हल्की वर्षा या हिमपात हो सकती है। बंगाल की खाड़ी से कुछ पूर्वी हवाएं नेपाल और उत्तर प्रदेश के तराई वाले क्षेत्रों से होते हुए उत्तराखंड और हिमाचल तक पहुंच रई थी जिसके वजह से यहां पर डब्ल्यूडीवी के जल्दी पहुंचने की संभावना बनी हुई है। लेकिन अभी पूरब से नमी का फ्लो यहां पर नहीं आ रहा है तो उत्तराखंड के पहाड़ों और हिमाचल के पहाड़ों पर छिटपुट बारिश की संभावना है।

देहरादून, मसूरी, नैनीताल, पंतनगर और आसपास के इलाकों में थोड़ी बहुत गतिविधि हो सकती है लेकिन आधी के साथ बूंदा बांदी इसके अलावा बाकी जगहों पर फिलहाल हल्के बादल रहेगें। उत्तर भारत के जो मैदानी क्षेत्र हैं इसमें पंजाब और चंडीगढ़ हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश का पूरा रीजन राजस्थान का पूरा हिस्सा इन भागों में भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा लेकिन एक राहत की बात यहां कुछ हिस्सों में रहेगी जब पर्वतीय क्षेत्रों से सुबह के समय और दिन में भी थोड़ी-थोड़ी ठंडी हवा आती रहेगी। अमृतसर, लुधियाना और पटियाला तक रूपनगर, नवाशर आसपास के इलाकों में चंडीगढ़ और अंबाला, यमुनानगर, करनाल कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद और रोहतक, सोनीपत, पानीपत, दिल्ली तथा मेरठ मुरादाबाद, नजीबाबाद और आसपास के इलाकों में थोड़ा सा मौसम को ठंडा कर सकती है।

Bihar Weather Today: इस तारीख से बिहार में बदलेगा मौसम मिजाज! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तर प्रदेश के पूर्वी भागों में कल भी इसी तरह से बादल बनते रहेंगे और यहां पर आंधी तूफान की घटनाएं कई जगहों पर हो सकती हैं तेज हवा के साथ बादलों की गर्जना भी हो सकती है कुछ जगहों पर कुछ बूंदे भी पड़ सकती हैं। लेकिन बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के क्षेत्रों में भी अधिकांश शहर जिले ऐसे होंगे जहां पर गर्मी का प्रकोप लगातार बना रहेगा। इसके साथ ही हीट वेब का प्रभाव भी भागलपुर, पटना और रांची, दुमका, देवगढ़, जमशेदपुर, डाल्टनगंज और बंगाल व कोलकाता समेत तमाम जगहों पर भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है और आने वाले कई दिनों तक कोई राहत यहां पर नहीं मिलेगी।

इसके अलावा सिक्किम और उप हिमालय, पश्चिम बंगाल तथा उत्तर पूर्वी बिहार में छिटपुट वर्षा हो सकती है। और पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश और मेघालय तथा असम नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा यानी सेवन सिस्टर्स स्टेट जिन्हें जिन्हें कहा जाता है इन सभी भागों में अधिकांश जगहों पर बारिश होगी और इसके चलते यहां पर लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसके दूसरी तरफ ग्वालियर से लेकर गुना, भिंड, मुरैना, दतिया, भोपाल और बेतुल तक इधर खरगौन खंडवा और बुरहानपुर से लेकर इंदौर, उज्जैन निमस, रतलाम इन सभी भागों में बादल बने रहेगे और तेज गर्म हवाओं के झोंके भी आते रहेगें। लेकिन पूर्वी मध्य प्रदेश में और साथ ही बेतुल के दक्षिणी भागों से लेकर के बेतुल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा और रीवा सीधी, सिंगरौली समेत उमरिया कटनी डोल, अनपुर, डिंडोरी, मांडला, बालाघाट और जबलपुर इन भागों में कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ वर्षा हो सकती है।

छत्तीसगढ़ के साथ ओड़ीशा में भी यही संभावना रहेगी अधिकांश जगहों पर दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में कई जगहों पर वर्षा होने की संभावना है। तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, पुदुचेरी इन भागों में मताधिकार कर्नाटक तथा महाराष्ट्र में विदर्भ, रीजन, मराठवाड़ा और दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र तथा कोकण, गोवा के दक्षिणी भागों में यानी रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सतारा, पुणे और आसपास के इलाके अहमदनगर संभाजी नगर से लेकर नांदेड़, अकोला अमरावती नागपुर इन भागों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now