Heat Wave Alert: इन दिनों भारत के अधिकांश राज्यों में गर्मी का प्रचंड प्रकोप देखने को मिल रहा है। खासकर उत्तर पश्चिम भारत में लू का कहर इस कदर है कि लोग सुबह 9 बजे के बाद घर से निकलने से भी डर रहे हैं। सुबह होते ही गर्मी का तूफान शुरू हो जाता है जो देर रात तक लोगों को बेहाल कर देता है। आसमान से आग बरसने का एहसास होता है।
दिल्ली में टूटा 14 साल का रिकॉर्ड
मौसम विभाग के अनुसार बीते शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी ने अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया। नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो शुक्रवार को देश के किसी भी हिस्से में सबसे ज्यादा था। 17 मई को पड़ी इस गर्मी ने पिछले 14 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वहीं, हरियाणा के सिरसा में भी तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया।
इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के अलावा पूर्वी और मध्य भारत में भी अगले पांच दिनों तक भीषण लू का कहर देखने को मिलेगा।
वहीं, दक्षिण भारत में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण भारत के अधिकांश इलाकों में 23 मई तक आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की आशंका है।
इन इलाकों में 45 डिग्री से ऊपर चढ़ा पारा
आईएमडी के मुताबिक, राजस्थान के 19 इलाकों और हरियाणा के 18 स्थानों पर तापमान 45 डिग्री से ऊपर निकल गया है। जबकि दिल्ली में 8 और पंजाब में दो स्थानों पर तापमान 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।
इन राज्यों में रेड-ऑरेंज अलर्ट
प्रचंड गर्मी के असर को देखते हुए मौसम विभाग ने पश्चिम राजस्थान में अत्यधिक गंभीर लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि हरियाणा, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात में गंभीर लू की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन बातों का रखें ध्यान
मौसम विभाग के मुताबिक गर्मी के मौसम में नवजात बच्चों, बुजुर्गों, लंबी समय से बीमार चल रहे लोगों और कमजोर व्यक्तियों को अधिक देखभाल की जरूरत होती है।
इन राज्यों में कैसा रहा तापमान
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश का आगरा सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जम्मू में तापमान 41.3 डिग्री रहा। वहीं, घाटी के कई जिलों में दिन में तापमान 30 डिग्री हो गया है। हिमाचल प्रदेश के ऊना, धर्मशाला, शिमला और मनाली में भी शुक्रवार का दिन सबसे गर्म रहा। ऊना और हमीरपुर के नेरी में कल तापमान 43 और बिलासपुर-धौलाकुआं में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गर्मी से बचने के उपाय
बार-बार पानी पीते रहें।
हल्के और ढीले कपड़े पहनें।
सीधी धूप में निकलने से बचें।
घर से बाहर निकलते समय छाता या