News

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, जानिए ताजा अपडेट

×

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, जानिए ताजा अपडेट

Share this article
Jharkhand Weather Update: झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में हल्की बारिश दर्ज की गई है। तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान भी देखने को मिला। सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस देवघर में रहा। सबसे अधिक वर्षा 70 मिलीमीटर साहिबगंज में दर्ज की गई।
आज का मौसम
आज कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आज कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ वज्रपात की आशंका है।
इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और कुछ जिलों में हीटवेव चलने की संभावना है।
हीटवेव और बारिश वाले जिले
आज खासकर गढ़वा, पलामू और गिरिडीह में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और जामताड़ा में हल्की बारिश का अनुमान है। इन जिलों में वज्रपात की भी आशंका है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वज्रपात से बचाव
वज्रपात के समय भूलकर भी पेड़ के नीचे या खंभे के नीचे खड़े न रहें।
आज का संभावित तापमान
देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज: अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस
कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू: अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस
बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी और गुमला: अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस
पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरेकला: अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now