News

Haryana Weather: हरियाणा में 47 डिग्री पर पहुंचा तापमान, एडवाइजरी जारी

×

Haryana Weather: हरियाणा में 47 डिग्री पर पहुंचा तापमान, एडवाइजरी जारी

Share this article

Haryana Heatwave Alert: हरियाणा में सूर्य देवता का प्रचंड ताप लोगों को बेहाल कर रहा है। शनिवार को सुबह से ही सूर्य ने आग उगलनी शुरू कर दी थी। गर्म थपेडों ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग हरियाणा द्वारा जनहित में लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में आसमान साफ रहने के साथ-साथ मुख्यतः शुष्क मौसम रहने की संभावना भी बनी रहेगी। इन दिनों के दौरान दक्षिण हरियाणा में तापमान और बढ़ने की संभावना है जिसके कारण समूचे हरियाणा में हीट वेव की स्थिति बनेगी।

वहीं हीट वेव को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

लू से बचाव के लिए एडवाइजरी

  • अपने अधिकतर कार्य सुबह और शाम को ही निपटाएं और दोपहर के वक्त बहुत ज़रूरी काम हो तभी घरों से निकले।
  • खूब पानी पिएं और हल्के रंगों के ढीले-ढाले कपड़े पहनें।
  • बुजुर्गों, बच्चों और बीमारों का विशेष ध्यान रखें।
  • बाहर निकलते समय सिर पर टोपी या छाता जरूर लें।
  • घरों में पर्दे और पंखे का इस्तेमाल करें।
  • पशुओं को भी छाया और पानी की समुचित व्यवस्था करें।

गर्मी से बचने के उपाय

  • गर्मी से बचने के लिए ठंडे पानी से नहाएं और बार-बार हाथ-पांव धोते रहें।
  • ताजे फल और सब्जियां का सेवन करें।
  • दही, छाछ और नींबू पानी का सेवन करें।
  • शराब और कैफीन का सेवन कम करें।
  • भारी व्यायाम से बचें।

हरियाणा में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। लोगों को गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। राज्य सरकार भी लू से बचाव के लिए तमाम तरह के इंतजाम कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now