News

Delhi Weather: आग उगल रहा सूरज; 44 डिग्री तक पहुंच सकता है दिल्ली में पारा – जानिये आज कैसा है मौसम?

×

Delhi Weather: आग उगल रहा सूरज; 44 डिग्री तक पहुंच सकता है दिल्ली में पारा – जानिये आज कैसा है मौसम?

Share this article

नई दिल्ली, 18 मई 2024: दिल्ली में गर्मी का प्रचंड दौर जारी है, जिसके कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। आज सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी शनिवार से दिल्ली में लू चलने की आशंका है। इस दौरान तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।

शुक्रवार को नजफगढ़ में 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान

शुक्रवार को दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह देश का सबसे गर्म स्थान बन गया।

आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और दिन के समय हीटवेव चलने की आशंका है। वहीं आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आज सुबह 8:30 बजे दिल्ली का ह्यूमिडिटी लेवल 39 प्रतिशत था।

आगामी सप्ताह में भीषण लू का दौर

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 19 मई से लेकर 24 मई तक प्रचंड लू का दौर जारी रहेगा। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

क्या कहता है मौसम का पूर्वानुमान?

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymetweather) के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक कोई सक्रिय मौसम प्रणाली की संभावना नहीं है। साफ आसमान और तेज धूप शहर को उबाल पर रखेगी। गर्मी का भंडार जमा होता रहेगा और पिछले चार सालों में मई में दूसरी बार पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ एक धमाकेदार सप्ताहांत की उम्मीद है। 18 से 24 मई के बीच दिन का तापमान 44°-45°C के आसपास रहने की संभावना है।

Delhi Weather

IMD का अनुमान

IMD का अनुमान है कि गर्मी की लहर एक सप्ताह से ज्यादा समय तक जारी रह सकती है। तेज सतही हवाएं दोपहर के समय लू की स्थिति पैदा कर देंगी। रातें भी गर्म रहने की संभावना है और पारा 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहेगा।

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 248 की रीडिंग के साथ ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

लोगों को क्या करना चाहिए?

  • गर्मी से बचाव के लिए ढीले-ढाले और हल्के रंग के कपड़े पहनें।
  • बार-बार पानी पीते रहें और खुद को हाइड्रेटेड रखें।
  • सीधी धूप में निकलने से बचें।
  • बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें।
  • यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now