News

हरियाणा में बदला स्कूलों का टाइम, जानिये स्कूल खुलने व बंद होने की समय सारणी

×

हरियाणा में बदला स्कूलों का टाइम, जानिये स्कूल खुलने व बंद होने की समय सारणी

Share this article

Haryana School Timing : हरियाणा समेत देशभर के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में है और बढ़ती गर्मी को देखते हुए हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव का फैसला लिया है। जिसमें प्रदेश के स्कूलों के लिए नया टाइम टेबल जारी किया गया है।

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम को देखते हुए बच्चों को गर्मी व लू की विभीषिका से बचाने के लिए 18 मई से 31 मई तक स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है।

हरियाणा में स्कूल खुलने व बंद होने का टाइम 

इस नए आदेश के तहत एक शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 12 बजे तक चलेंगी। इसके अलावा 2 शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों की पहली शिफ्ट 7 बजे से 11.30 तक रहेगी और दूसरी शिफ्ट 11.45 से 4.15 तक रहेगी।

आपको बता दें तो शिक्षा निदेशालय का यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूलों पर लागू है। आदेश की प्रति प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेज दी गई है।

गर्मी से राहत नहीं

मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में गर्मी यूँ ही रहने के आसार है। फ़िलहाल बारिश की आशंका न के बराबर है। वहीं हरियाणा का सिरसा जिला सबसे गर्म जिला रहा है, जहाँ शनिवार को सिरसा का दिन का तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जबकि नारनौल की रात सबसे ज्यादा गर्म वहीं यहां का रात्रि तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो लगातार सबसे ज्यादा गर्म दिन की और सबसे ज्यादा गर्म रात की हैट्रिक बनाएं हुए है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now