News

मानसून को लेकर IMD ने सुनाई गुड न्यूज़! भीषण गर्मी होगी छू-मंतर

×

मानसून को लेकर IMD ने सुनाई गुड न्यूज़! भीषण गर्मी होगी छू-मंतर

Share this article

IMD Weather, Monsoon Update 2024: पश्चिम बंगाल के लोगों को चिलचिलाती गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि मौसम विभाग ने जून के पहले सप्ताह के अंत या दूसरे सप्ताह की शुरुआत में दक्षिण बंगाल के जिलों में मानसून (Monsoon 2024) के प्रवेश की संभावना जताई है।

बंगाल में अगले हफ्ते तक होगी बारिश

बीते हफ्ते हुई बारिश के बाद पश्चिम बंगाल में तापमान फिर बढ़ रहा है। इस सप्ताह के अंत में मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी जारी की है। शनिवार और रविवार को उत्तर और दक्षिण बंगाल के छह जिलों में लू चलने की आशंका है।

वहीं, उत्तर बंगाल के पहाड़ी इलाकों में भी लोग असहज मौसम का अनुभव कर सकते हैं। अगले चार दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। रविवार से मंगलवार तक प्रदेश में फिर से बारिश की संभावना है।

Read Also: Heatwave Alert: आग की भट्टी बना दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार, आज गर्मी का रेड अलर्ट जारी

कोलकाता में कैसा रहेगा मौसम?

कोलकाता में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को शहर का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। पश्चिम बंगाल की राजधानी में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, शहर का न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस था। इस दौरान वायु में नमी काफी बनी हुई थी।

इस बीच, कोलकाता में सोमवार और मंगलवार को बारिश की संभावना है। इन दो दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है।

Read Also: Monsoon Update 2024: मानसून को लेकर आई खुशखबरी! आज 19 मई को दस्तक देगा मानसून, इन राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट

दक्षिण बंगाल में कैसा रहेगा मौसम?

शनिवार को दक्षिण बंगाल में बारिश की संभावना लगभग नहीं है। तापमान बढ़ने के साथ-साथ उमस भी बढ़ेगी। शनिवार को चार जिलों- पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुरा, बीरभूम और पश्चिम बर्दवान में लू चल सकती है। रविवार को भी जिलों में यही स्थिति बनी रह सकती है।

पश्चिम बंगाल को मॉनसून पर अपडेट

तय समय पर मॉनसून बंगाल में प्रवेश करने वाला है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मॉनसून तय समय से पहले ही केरल में प्रवेश कर जाएगा। अलीपुर मौसम विभाग के सूत्रों के मुताबिक, रविवार 19 मई को दक्षिण अंडमान सागर, निकोबार द्वीप समूह में दक्षिण पश्चिम मॉनसून यानी मॉनसून तय समय से तीन दिन पहले प्रवेश करेगा।

मॉनसून आम तौर पर 1 जून को केरल में प्रवेश करता है। लेकिन, इस बार 31 मई को वहां मॉनसून प्रवेश कर सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now