News

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठ रहा भयंकर तूफान! इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

×

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठ रहा भयंकर तूफान! इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Share this article

Cyclone Rain Alert: भारत में मौसम का मिजाज बदल रहा है। IMD के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसके चलते चक्रवाती तूफान आ सकता है और कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत में लू का प्रकोप:

उत्तर पश्चिम भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी है। यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में लू का प्रकोप है और लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। IMD ने अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत, पूर्वी और मध्य भारत के राज्यों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की आशंका जताई है।

पिछले 24 घंटों में इन राज्यों में लू का प्रकोप

राजस्थान
उत्तर प्रदेश
गुजरात
हरियाणा
चंडीगढ़
पंजाब
दिल्ली
मध्य प्रदेश

दक्षिण भारत में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, देश के तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप, गोवा, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम राज्य में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट है।

पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश:

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में अगले पांच दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में मौसम बदलाव:

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तर पश्चिम भारत के पहाड़ी राज्यों पर भी मौसम में बदलाव होगा। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 19-21 मई, उत्तराखंड में अगले सात दिनों के दौरान हल्की बारिश होगी।

उत्तर भारत में तेज हवाएं:

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान में भी अगले पांच दिनों के दौरान 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

IMD की सलाह:

  • गर्मी से बचाव के लिए ढीले-ढाले और हल्के रंग के कपड़े पहनें।
  • बार-बार पानी पीते रहें।
  • धूप में ज्यादा देर तक न निकलें।
  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
  • तूफान और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now