Weather Today: 20 मई से 23 मई, 2024 तक देश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। कुछ राज्यों में जहां बारिश और तेज हवाओं से लोगों का हाल बेहाल है, वहीं कुछ राज्यों में सूरज आग उगल रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 20 मई से 23 मई के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इन राज्यों में भारी बारिश भी हो सकती है। आइये जानते है मौसम अपडेट…
इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान:
- तमिलनाडु: तमिलनाडु में 20 से 23 मई के बीच भारी बारिश हो सकती है।
- केरल: केरल में भी इस अवधि के दौरान अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।
- कर्नाटक: कर्नाटक के कुछ हिस्सों में, खासकर तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में चयनित दिनों में भारी बारिश होने की उम्मीद है।
- आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों, रायलसीमा और लक्षद्वीप में भी भारी बारिश हो सकती है।
इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान:
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
- मध्य भारत: मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
- महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान
असम और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण के कारण पूर्वोत्तर राज्यों में तेज हवाओं के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना है।
उत्तर भारत में छिटपुट बारिश का अनुमान
अफगानिस्तान और उत्तरी पाकिस्तान पर बने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत में छिटपुट बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी।
दिल्ली में लू का अलर्ट
दिल्ली में 20 से 23 मई तक लू का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज गर्म हवाएं चलने की आशंका है। इस सप्ताह दिल्ली का पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
इन राज्यों में भी लू सताएगी
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, नोएडा राजस्थान, मध्यप्रदेश के साथ साथ उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हीट वेव से लेकर गंभीर हीट वेव की स्थिति प्रभावित होने की आशंका है। अगले कुछ दिनों तक इन राज्यों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है।