News

Weather Update: भयंकर तप से जल रहा उत्तर भारत; दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, देखें मौसम अपडेट

×

Weather Update: भयंकर तप से जल रहा उत्तर भारत; दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, देखें मौसम अपडेट

Share this article

Weather Update, मौसम की जानकारी, नई दिल्ली: भारत के कई हिस्सों में इन दिनों भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। 19 मई को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक देश में सबसे अधिक तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की जानकारी दी है। यहां तक कि हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके भी भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं।

लू और तूफान का भी खतरा

मौसम विभाग ने दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी कर संवेदनशील लोगों की अत्यधिक देखभाल की जरूरत पर जोर दिया है। उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जिसमें शिशुओं, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों से ग्रस्त लोगों समेत संवेदनशील व्यक्तियों की उच्च स्वास्थ्य देखभाल पर जोर दिया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, भारत में कम से कम 9 जगह ऐसी रहीं, जहां 18 मई को अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। इनमें नजफगढ़ के अलावा ये जगहें शामिल हैं:

पीतमपुरा, दिल्ली: 47 डिग्री
मुंगेशपुर, दिल्ली: 47.7 डिग्री
नूंह, हरियाणा: 47.2 डिग्री
सिरसा, हरियाणा: 47 डिग्री
बठिंडा, पंजाब: 47.7 डिग्री
दतिया, मध्य प्रदेश: 47.5 डिग्री
आगरा, उत्तर प्रदेश: 47.7 डिग्री
झांसी, उत्तर प्रदेश: 47.2 डिग्री

आईएमडी ने 19 मई को अपने बुलेटिन में उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले 5 दिन तक लू चलने का अनुमान जताया। सोमवार 20 मई से गुरुवार 23 मई तक पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कई हिस्सों में लू और भीषण लू चलने का अनुमान है।

इन जगहों पर बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 19-22 मई 2024 के दौरान कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा (>204.5 मिलीमीटर) और 23 मई 2024 को भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.5 मिलीमीटर) होने की संभावना है। इन इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। तटीय कर्नाटक के लिए ऑरेंज अलर्ट है। इलाके के कुछ हिस्सों में 21 और 22 मई, 2024 को भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.5 मिलीमीटर) होने की संभावना है।

केरल और माहे के लिए रेड अलर्ट है।

यहां 19-22 मई 2024 के दौरान कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा (>204.5 मिलीमीटर) और 23 मई 2024 को भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.5 मिलीमीटर) होने की संभावना है। आंतरिक दक्षिणी कर्नाटक के लिए ऑरेंज अलर्ट है क्योंकि 19-21 मई, 2024 के दौरान कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.5 मिलीमीटर) होने की संभावना है। असम और मेघालय में 19 और 20 मई, 2024 के दौरान कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.5 मिलीमीटर) होने की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now