News

हरियाणा में गर्मी के टूटे रिकॉर्ड…6 जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित

×

हरियाणा में गर्मी के टूटे रिकॉर्ड…6 जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित

Share this article

Haryana Red Alert: हरियाणा सहित समूचे देश में इस समय आसमान से आग बरस रही है। प्रदेश के पांच जिलों में मौसम विभाग ने हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तापमान निरंतर बढ़ रहा है। जिन जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है, उनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। इस समय हरियाणा का तापमान लगभग 45.5 डिग्री तक पहुँच गया है, जबकि आमतौर पर इन दिनों अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री तक रहता था।

गर्मी की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने सभी डीसी को स्कूलों में छुट्टी की पावर दे दी है। इस पावर के चलते जिन जिलों में अत्यधिक गर्मी है, वहां के स्कूलों में डीसी ने छुट्टी का ऐलान कर दिया है। इनमें हिसार, चरखी दादरी, सिरसा, कैथल, पानीपत, सोनीपत शामिल हैं। इन जिलों के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में जिलाधिकारी द्वारा छुट्टी का निर्देश दिया गया है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं ने हालात और भी बदतर कर दिए हैं। संभावना है कि आज या कल से धूल भरी आंधी भी चल सकती है। 22 मई तक फिलहाल कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों को चेतावनी दी है कि सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। इस दौरान हीट वेव, यानी लू, की वजह से उनकी सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है।

इन असामान्य मौसम परिस्थितियों में सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है। सरकार और नागरिकों को मिलकर इन कठिनाइयों का सामना करना होगा ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now