News

Aaj Ka Mausam: यूपी में भयंकर गर्मी का जारी, 23 तक नहीं मिलेगी राहत, देखें आज कैसा रहेगा मौसम

×

Aaj Ka Mausam: यूपी में भयंकर गर्मी का जारी, 23 तक नहीं मिलेगी राहत, देखें आज कैसा रहेगा मौसम

Share this article

Aaj Ka Mausam: देशभर के कई राज्यों में भयंकर गर्मी का विकराल रूप देखा जा रहा है। उत्तर भारत में भीषण गर्मी ने लोगों की रातों की नींद उड़ा दी है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक इन राज्यों में लू चलने की भी संभावना है।

उत्तर प्रदेश में भयानक गर्मी

उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर जारी है। राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। मंगलवार को लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, फतेहपुर, कानपुर देहात, कौशांबी, प्रतापगढ़, अयोध्या, बाराबंकी, चित्रकूट और बांदा में तेज धूप होगी। दोपहर बाद लू और तेज हवा चलने की संभावना है। इन जगहों पर तापमान 43 डिग्री से 46 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।

वहीं ललितपुर, झांसी, जालौन और हमीरपुर में तेज धूप, लू और तेज हवा चलने का मौसम विभाग ने अनुमान जताया है। यहां पर पारा 45 से 47 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। वहीं सूबे के बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, सीतापुर में आसमान साफ रहेगा। कहीं-कहीं 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस शहरों में तापमान 41 से 46 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

अन्य राज्यों में भीषण गर्मी

मौसम विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अधिकांश स्थानों, पंजाब के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों और मध्य प्रदेश के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 43-47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है।

इन राज्यों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने 20-24 मई तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों, पूर्वी राजस्थान और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के कई/अधिकांश भागों में तथा 20 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भीषण लू चलने की संभावना जताई है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 21 और 22 मई, हिमाचल प्रदेश, गुजरात राज्य और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में 20-24 मई, उत्तराखंड, बिहार में 21 मई को तथा ओडिशा में 21 और 23 मई को लू चलने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी

दिल्ली-एनसीआर में तेज गर्मी से अभी राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने यहां 21 से 23 मई तक के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज गर्म हवाएं चलने की आशंका है। इस सप्ताह दिल्ली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now