News

Heat Wave Alert: उत्तर भारत में गर्मी से हाहाकार, दिल्ली बना गर्म तंदूर, आने वाले पांच दिन कैसा है मौसम?

×

Heat Wave Alert: उत्तर भारत में गर्मी से हाहाकार, दिल्ली बना गर्म तंदूर, आने वाले पांच दिन कैसा है मौसम?

Share this article

Weather Update 21 May 2024, नई दिल्ली: उत्तर भारत में गर्मी का प्रचंड कहर जारी है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। लू के थपेड़ों से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मौसम विभाग (IMD) की माने तो गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा…

दिल्ली में टूटा 36 साल का रिकॉर्ड

राजधानी दिल्ली में सोमवार को नजफगढ़ में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 1988 के बाद से सबसे अधिक है। यह 1967 और 2024 के बीच का सबसे ऊंचा तापमान भी है। इससे पहले 28 मई 1988 को 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

इन राज्यों में भीषण गर्मी

राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और पंजाब में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। राजस्थान के गंगानगर में तापमान 46.3 डिग्री, बाड़मेर में 46.1 डिग्री, कोटा में 45.8 डिग्री, चुरू में 45.5 डिग्री और बीकानेर में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के सिरसा में तापमान 47.2 डिग्री, नूंह में 46.8 डिग्री, फरीदाबाद में 46.2 डिग्री, झज्जर में 45.9 डिग्री और भिवानी और नारनौल में 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश के रतलाम और नौगांव में 45.5 डिग्री, दतिया में 45.2 डिग्री, खजुराहो में 44.8 डिग्री और ग्वालियर में 44.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर में 44.5 डिग्री और लुधियाना में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश में भी लू का प्रकोप

उत्तर प्रदेश में भी लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने 36 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, एटा, मैनपुरी, इटावा आदि शामिल हैं।

गर्मी के कारण बढ़ी बिजली की मांग 

दिल्ली में गर्मी के कारण बिजली की मांग भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। 20 मई को दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 7,572 मेगावाट थी, जो मई में अब तक की सबसे अधिक मांग है। यह पिछले साल 22 अगस्त को दर्ज की गई अधिकतम बिजली मांग 7,438 मेगावाट से भी ज्यादा है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए उत्तर भारत में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि फिलहाल गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है।

उन्होंने बताया कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश में लगातार हीट वेव से भीषण हीट वेव जारी है और आने वाले दिनों में इन राज्यों में गर्मी और बढ़ने की आशंका है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now