News

Monsoon Update: आपके राज्य में कब पहुंचेगा मॉनसून! IMD का ताजा अपडेट हुआ जारी

×

Monsoon Update: आपके राज्य में कब पहुंचेगा मॉनसून! IMD का ताजा अपडेट हुआ जारी

Share this article

Monsoon Update: गर्मी से बेहाल भारतवासियों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून (Monsoon 2024) कुछ ही दिनों में देश के कई हिस्सों में दस्तक दे सकता है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तो मॉनसून ने 19 से 21 मई के बीच आगमन कर ही लिया है। वहीं, मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि महाराष्ट्र में भी मॉनसून समय पर पहुंच सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि इस साल मॉनसून अच्छी बारिश ला सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में 1 जून को सामान्य तौर पर पहुंचता है।

वहीं, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, कर्नाटक, असम, त्रिपुरा और गोवा में 5 जून तक मॉनसून की बारिश शुरू हो सकती है। तेलंगाना, सिक्किम और महाराष्ट्र में मॉनसून सामान्य रूप से 10 जून को पहुंचता है।

बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में मॉनसून आमतौर पर 15 जून के आसपास पहुंचता है। 20 जून तक मॉनसून लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के बचे हिस्सों और गुजरात के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है। यह लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के बचे हिस्सों में 25 जून तक सामान्य रूप से पहुंच जाता है।

इस अवधि में ही आमतौर पर मॉनसून उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात में भी कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है। सामान्य रूप से मॉनसून 30 जून तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों तक पहुंच जाता है। इसके अलावा 5 जुलाई को यह आमतौर पर राजस्थान के बचे हुए इलाकों तक पहुंच जाता है।

हालांकि, इन राज्यों में अगले पांच दिनों तक गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी ने पहले ही भारत में अप्रैल-जून की अवधि के दौरान अत्यधिक गर्मी की चेतावनी दी थी।

5 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी
पांच दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम कार्यालय ने इन राज्यों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी ने पहले ही भारत में अप्रैल-जून की अवधि के दौरान अत्यधिक गर्मी की चेतावनी दी थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now