News

Aaj Ka Mausam: कैसा रहेगा आज 22 मई 2024 का मौसम

×

Aaj Ka Mausam: कैसा रहेगा आज 22 मई 2024 का मौसम

Share this article

Aaj Ka Mausam 22 May 2024 : देशभर में मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला सा है। एक तरफ जहाँ उत्तर भारत में भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते लोगों का जीना मुश्किल हो गया है, वहीं दूसरी तरफ दक्षिण भारत में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आइये जानते है मौसम विभाग के अनुसार देशभर में कैसा रहेगा 22 मई 2024 का मौसम?

सम्पूर्ण भारत का मई 22, 2024 का मौसम पूर्वानुमान – Aaj Ka Mausam 22 May 2024

देश भर में मौसम प्रणाली:

♦️तमिलनाडु के आंतरिक भाग पर एक परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 तक फैला हुआ है।

♦️उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

♦️इस चक्रवाती परिसंचरण से पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार और झारखंड होते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है।

♦️एक ट्रफ रेखा मध्य महाराष्ट्र से कर्नाटक तट तक फैली हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

♦️पिछले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, सिक्किम, लक्षद्वीप और अंडमान, निकोबार द्वीप समूह, गंगीय पश्चिम बंगाल और असम में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

♦️दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं।

♦️ओडिशा, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हल्की बारिश हुई।

♦️उत्तराखंड उत्तर प्रदेश और राजस्थान में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

♦️ गुजरात क्षेत्र, राजस्थान के कुछ हिस्सों और दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति उत्पन्न हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

♦️केरल और दक्षिणी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

♦️तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

♦️ सिक्किम, लक्षद्वीप उत्तराखंड और उत्तर पूर्व भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

♦️पश्चिमी हिमालय, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और दक्षिणी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश संभव है।

♦️हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में लू चल सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now