News

Monsoon 2024: मानसून का हुआ इंतजार खत्म, देखें आपके राज्य में कब पहुंचेगा मॉनसून

×

Monsoon 2024: मानसून का हुआ इंतजार खत्म, देखें आपके राज्य में कब पहुंचेगा मॉनसून

Share this article

Monsoon 2024, Monsoon Kab Aayega: देशभर के कई राज्यों में भीषण गर्मी और हीट वेव का दौर जारी है। सुबह से लेकर रात तक भीषण गर्मी का सितम देखा जा रहा है। ऐसे में गर्मी की मार झेल रहे भारत को जल्द ही राहत मिल सकती है। जी हाँ, मानसून 2024 (Monsoon 2024) का आगमन हो चूका है। अंडमान और निकोबार में 19 से 21 मई के बीच मॉनसून की एंट्री हो चुकी है।

जानकारों का मानना है कि महाराष्ट्र में भी मॉनसून समय पर पहुंच सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस मॉनसून अच्छी बारिश के आसार हैं।

किस राज्य में कब तक पहुंच सकता है मॉनसून

1 जून: पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल
5 जून: आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम, त्रिपुरा और गोवा
10 जून: तेलंगाना, सिक्किम और महाराष्ट्र
15 जून: बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्से
20 जून: लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्से और गुजरात के कुछ हिस्से
25 जून: लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के बचे हिस्से
30 जून: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्से
5 जुलाई: राजस्थान के बचे हुए इलाके

5 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों के दौरान गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम कार्यालय ने इन राज्यों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। IMD ने पहले ही अप्रैल-जून की अवधि के दौरान अत्यधिक गर्मी की चेतावनी दी थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now