News

देश में जल्द खत्म होगा गर्मी का दौर, मानसून देगा दस्तक, झमाझम बारिश से मिलेगी राहत

×

देश में जल्द खत्म होगा गर्मी का दौर, मानसून देगा दस्तक, झमाझम बारिश से मिलेगी राहत

Share this article

IMD Latest Monsoon Update: दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है। तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। लू के थपेड़ों ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। ऐसे में लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर खुशखबरी दी है। दक्षिण-पश्चिम भारत में मानसून जल्द ही दस्तक देने वाला है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। IMD के अनुसार, केरल में 31 मई को मानसून के प्रवेश करने की संभावना है।

आइए जानते हैं आईएमडी का लेटेस्ट अपडेट्स:

केरल में 31 मई को मानसून देगा दस्तक

IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 31 मई को केरल में दस्तक दे देगा। इस वक्त बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव है, जिससे दक्षिण-पश्चिम के कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

उत्तरी तमिलनाडु, दक्षिणी आंध्र प्रदेश तटों के पास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी से सटे दक्षिण-पश्चिम में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसका चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसकी वजह से ही तेज तूफान के साथ बारिश होती है।

इन राज्यों में होगी बारिश

केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 23 मई को बारिश होने के आसार हैं। लक्षद्वीप में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है, जहां आज और कल भी बादल बरसेंगे। प्री मानसून के तहत पिछले दिनों कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में बारिश हुई, जहां आगे वाले दिनों में वर्षा होने की संभावना है।

उत्तर भारत को भीषण गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

IMD ने कहा कि दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। इन राज्यों के लोगों को बारिश के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

मंगलवार को देश का सबसे गर्म स्थान हरियाणा का सिरसा रहा, जहां अधिकतम पारा 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि, कुछ इलाकों में प्री मानसूनी बारिश शुरू हो गई है।

IMD के अनुसार, अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत में तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है। लेकिन, अभी भी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। लोगों को लू से बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now