News

बिहार वालों की बल्ले बल्ले, इन 18 जिलों में आज होगी बारिश, देखें कब आएगा मानसून?

×

बिहार वालों की बल्ले बल्ले, इन 18 जिलों में आज होगी बारिश, देखें कब आएगा मानसून?

Share this article

Today Bihar Weather : बिहार में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है। पूरे राज्य में कहीं-कहीं भारी बारिश भी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 मई तक हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान, ठनका गिरने की भी आशंका जताई गई है।

आज इन जिलों में होगी बारिश

आज, 24 मई को बिहार के 18 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार शामिल हैं। बाकी जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन बादलों का आना-जाना जारी रहेगा।

कल यहां हुई थी सबसे अधिक बारिश

23 मई को मधेपुरा में सबसे अधिक 110.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। वहीं, मुजफ्फरपुर में भी 105.8 मिमी बारिश हुई थी। समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, बेगूसराय और नालंदा में मध्यम वर्षा दर्ज की गई थी।

बारिश से तापमान में कमी

बारिश के कारण तापमान में कमी देखी जा रही है। 23 मई को बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.5°C अरवल में रिकॉर्ड किया गया था। आज बिहार का अधिकतम तापमान 34°C से 36°C के बीच रहने की संभावना है।

मानसून की स्थिति

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मॉनसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। मॉनसून की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस साल वर्षा रिकॉर्ड तोड़ सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बिहार में मानसून 13-18 जून के आसपास आएगा।

कृषि के लिए अनुकूल रहेगी बारिश 

प्री-मानसून बारिश कृषि के लिए अनुकूल है। इससे किसानों को धान की रोपाई करने में मदद मिलेगी। साथ ही, इससे भूजल स्तर भी बढ़ेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now