Delhi Weather Update: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। तपती और चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं था। लेकिन गुरुवार को हवाओं की दिशा बदलने के बाद लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से कुछ राहत मिली है। अब हवाएं पूर्वी और पूर्वी-दक्षिण दिशा से चलने लगी हैं, जिससे दिल्ली-एनसीआर के तापमान में कुछ गिरावट आई है। 44-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा दिल्ली का तापमान गिरकर 41 डिग्री सेल्सियस हो गया है। हालांकि, इन हवाओं के कारण नमी बढ़ गई है, जिससे उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
गुरुवार को हवाओं की दिशा बदलने से तापमान में गिरावट
गुरुवार को हवाओं की दिशा बदलने के बाद दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली का तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक यानी 41 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री अधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत के सबसे गर्म शहर बने नजफगढ़ के तापमान में भी कमी आई है। यहां का तापमान 47 डिग्री से गिरकर 42.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है।
इलेक्शन डे पर लू का ऑरेंज अलर्ट
गुरुवार को चली हवाओं के बाद तापमान में आई गिरावट से मौसम विभाग ने 25 मई को लू का रेड अलर्ट वापस ले लिया और लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। छठे चरण में दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं। मतदान से पहले बदली हवाओं की दिशा के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, इलेक्शन डे वाले दिन दिल्ली का तापमान 46 डिग्री जाने की संभावना थी। लेकिन हवाओं के कारण अब तापमान 44 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।
25 मई को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 25 मई को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। दिन में धूप खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवा की गति 18 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। दिन में उमस भरी गर्मी महसूस हो सकती है।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
आने वाले दिनों में भी दिल्ली में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 26 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 27 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 28 मई को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
FAQs
1. दिल्ली में कब तक गर्मी रहेगी?
गर्मी का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा, लेकिन हवाओं की दिशा बदलने से कुछ राहत मिलेगी।
2. क्या 25 मई को भीषण गर्मी रहेगी?
25 मई को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। हालांकि, उमस भरी गर्मी महसूस हो सकती है।
3. लू के अलर्ट को लेकर क्या अपडेट है?
मौसम विभाग ने 25 मई को लू का रेड अलर्ट वापस ले लिया है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।