News

Aaj Ka Mausam: कही गर्मी तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी, जाने आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम

×

Aaj Ka Mausam: कही गर्मी तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी, जाने आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Share this article

Aaj Ka Mausam, 25 May 2024: शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज दिल्ली की सभी सात सीटों के लिए मतदान चल रहा है। मौसम विभाग ने आज के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, इस दौरान लू चलने की संभावना नहीं है।

देश के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को राजस्थान के फलोदी में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस साल का सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 28 मई तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है।

इन राज्यों में ‘रेड’ अलर्ट जारी

भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गुजरात के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिनों में इन राज्यों में रात का मौसम भी गर्म रहने की आशंका है।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात रेमल

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात रेमल रविवार आधी रात को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के बीच तट से टकरा सकता है। इस चक्रवात के कारण राज्य के तटीय जिलों और उत्तरी ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। यह चक्रवात शनिवार रात तक और भी तीव्र होकर एक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेगा। हालांकि, इसका असर पूर्व बिहार के हिस्सों में कम नजर आएगा।

यहां भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 26-27 मई को पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 27-28 मई को अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल के दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिले के लिए ‘रेड अलर्ट’ और कोलकाता, हावड़ा, नादिया, पूर्व मेदिनीपुर जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

केरल में भारी बारिश

केरल में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने पत्तनमथिट्ठा, कोट्टायम और इडुक्की जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी कोंकण और गोवा, और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, पश्चिमी हिमालय, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, विदर्भ और मराठवाड़ा में भी हल्की बारिश के आसार हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now