News

दिल्ली में सूरज का कहर, सामान्य से 1 डिग्री अधिक पहुंचा तापमान

×

दिल्ली में सूरज का कहर, सामान्य से 1 डिग्री अधिक पहुंचा तापमान

Share this article

Delhi Weather Update: दिल्ली की गर्मी अपने चरम पर है। शुक्रवार को राजधानी का तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार, 25 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है और आज पारा 44 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है।

शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से चार डिग्री अधिक था। दिन भर की रिलेटिव ह्यूमिडिटी 42 फीसदी से 60 फीसदी के बीच रही। इस सीजन में अब तक सबसे अधिक तापमान 19 मई को दर्ज किया गया था, जब पारा 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

हीट वेव के कोई आसार नहीं

IMD के मुताबिक, फिलहाल हीट वेव यानी लू के कोई आसार नहीं हैं। हालांकि, नजफगढ़ और पूसा जैसे दूर दराज के इलाकों में लू जैसी स्थिति बन सकती है। हीट वेव की घोषणा तब की जाती है जब मैदानी इलाकों का उच्चतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और यह सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक हो। यदि तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक हो तो गंभीर हीट वेव की स्थिति होती है।

आगे का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, आज आसमान साफ रहने की संभावना है। दिन में 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, आईएमडी के अधिकारी ने आगाह किया कि शनिवार के बाद तापमान और बढ़ सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now