News

भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने दी बड़ी खुशखबरी, इस दिन बादलों से बरसेगी राहत

×

भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने दी बड़ी खुशखबरी, इस दिन बादलों से बरसेगी राहत

Share this article

Barish Kab Hogi: पिछले कुछ दिनों से भारत के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। बेतहाशा गर्मी ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजस्थान में पारा 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। यह गर्मी न केवल शारीरिक समस्याएं पैदा कर रही है, बल्कि दैनिक जीवन को भी प्रभावित कर रही है। हालांकि, इस भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने कुछ राहत की खबर दी है।

दक्षिण पश्चिम मानसून: राहत की उम्मीद

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के जल्द आने की संभावना है। इस खबर से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। आईएमडी के अनुसार, मानसून की शुरुआत अपनी सामान्य तिथि के अनुसार ही होगी। मुंबई में आईएमडी के निदेशक सुनील कांबले ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान द्वीप समूह में पहुंच चुका है और 31 मई तक केरल पहुंचने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि मुंबई में मानसून 10 और 11 जून के बीच आने की उम्मीद है।

मुंबई में प्री-मानसून बारिश: कब से होगी शुरुआत?

मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई में बारिश के आगमन की सही तारीख की घोषणा इस महीने के अंत में केरल में मानसून की प्रगति का अवलोकन करने के बाद ही की जाएगी। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कांबले ने कहा, “हमारे अनुमान में 3-4 दिन का अंतर हो सकता है, लेकिन फिलहाल हम उम्मीद कर रहे हैं कि मानसून तय समय पर आएगा।” मौसम वैज्ञानिकों ने संकेत दिया है कि मई के अंत से मुंबई में प्री-मानसून वर्षा होने की संभावना है।

प्री-मानसून गतिविधि: मई के अंत से शुरुआत

मुंबई में मानसून की आधिकारिक तारीख 11 जून है। पिछले साल चक्रवात बिपरजॉय के कारण मौसम विभाग की भविष्यवाणी में लगभग दो सप्ताह की देरी हुई थी। इस बीच, स्काईमेट वेदर सर्विसेज के अधिकारी महेश पलावत का कहना है “इस महीने के अंत से मुंबई में प्री मानसून गतिविधि शुरू होने की उम्मीद है। जून के पहले सप्ताह में अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है जो बाद में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने के साथ तेज हो जाएगी।”

उत्तर प्रदेश और दिल्ली: गर्मी का कहर

उत्तर प्रदेश में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। दिन की गर्मी से ज्यादा रात बेहाल कर रही है। लखनऊ में 24 साल बाद मई माह की सबसे उमस और गर्मी भरी रात गुजरी है। बीती गुरुवार-शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को तेज सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान है, जिससे दिन में तापमान की बढ़ोतरी तो होगी, लेकिन रात में स्थिति थोड़ी सुधरेगी।

दिल्ली में गर्मी से बुरा हाल

देश की राजधानी दिल्ली में भी गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं हैं। शनिवार को दिल्ली में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिला जब मतदान के दौरान कुछ लोग बेहोश हो गए। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now