News

Aaj Ka Mausam: दिल्‍ली-NCR समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, चलेगी धूल भरी आंधी

×

Aaj Ka Mausam: दिल्‍ली-NCR समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, चलेगी धूल भरी आंधी

Share this article

Aaj Ka Mausam, नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में नौतपा के दौरान गर्मी का सितम जारी है। बीते दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता 36 प्रतिशत रही।

आज और कल धूलभरी आंधी की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली और एनसीआर में आज (शुक्रवार) और कल (शनिवार) को धूलभरी आंधी या सामान्य आंधी चलने की संभावना है। आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, 2 जून को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

बिहार के इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने बिहार में राजधानी पटना समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। पटना समेत जहानाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही यहां 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलेगी। वहीं, मेघ गर्जन और हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, नवादा, जमुई, भागलपुर, अररिया, किशनगंज में तेज हवा के साथ आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी की गई है।

यूपी में अगले पांच दिनों में बूंदाबांदी की संभावना

वहीं, उत्तर प्रदेश में आज से तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आने वाली पुरवा हवा सक्रिय हो चुकी है, जिसके चलते तापमान में कमी की उम्मीद जताई जा रही है।

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार के अनुसार, यूपी में शुक्रवार से अगले पांच दिनों तक बारिश का मौसम बना रहेगा। इस बीच कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है और बीच में एक-दो दिन नहीं भी होने की संभावना है।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल

  • पंजाब और हरियाणा: इन राज्यों में भी आज और कल धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
  • राजस्थान: राजस्थान में आज भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
  • मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में आज भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
  • गुजरात: गुजरात में आज भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now