News

Chhattisgarh Ka Mausam : छत्तीसगढ़ में नौतपा का प्रकोप, तापमान 46 डिग्री के पार, लू का येलो अलर्ट जारी

×

Chhattisgarh Ka Mausam : छत्तीसगढ़ में नौतपा का प्रकोप, तापमान 46 डिग्री के पार, लू का येलो अलर्ट जारी

Share this article

Chhattisgarh Ka Mausam : छत्तीसगढ़ में नौतपा का प्रकोप भीषण हो चला है, जिससे प्रदेश के निवासी भयंकर गर्मी की मार झेल रहे हैं। जिससे लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, लोकल सिस्टम के कारण बस्तर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है, परंतु प्रदेश के अधिकांश भागों में तीव्र गर्मी का असर जारी रहने का अनुमान है।

तापमान 46 डिग्री को पार

राज्य के कई जिलों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। गुरुवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सर्वाधिक गर्म मुंगेली में यह 46.9 डिग्री सेल्सियस था। आने वाले 24 घंटों के दौरान गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

गुरुवार को नौतपा के छठवें दिन प्रदेश के कई शहरों में हीट वेव का असर देखने को मिला। गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया। 30 मई को रायपुर में दोपहर में ही तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले एक दशक का सबसे गर्म दिन रहा। प्रदेश में अब तक तेज गर्मी और लू से 2 लोगों की मृत्यु हो गई है।

लू का येलो अलर्ट (Heat wave yellow alert)

मौसम विभाग ने शुक्रवार को 14 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में दुर्ग, बेमेतरा, रायपुर, महासुंद, राजनांदगांव, मुंगेली, जांजगीर, कोरबा, बिलासपुर, सक्ती, कोरिया, सूरजपुर, मनेंद्रगढ़ और बलरामपुर शामिल हैं।

रायपुर में मौसम का पूर्वानुमान (Weather forecast in Raipur)

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 2 दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। वहीं शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। रायपुर में शुक्रवार दोपहर को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। वहीं रात में पारा 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

सरगुजा में भीषण गर्मी

गर्मी का प्रकोप सरगुजा जिले में भी तीव्र हो गया है। यहां न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान बढ़ने से 24 घंटे लगातार गर्म हवाएं चल रही हैं। रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। 22 सालों बाद सरगुजा का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है।

दुर्ग में स्वास्थ्य पर गर्मी का प्रभाव

दुर्ग में भी गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसका असर लोगों की सेहत पर दिख रहा है। सुपेला अस्पताल में एक दिन में उल्टी दस्त, और तेज बुखार के 57 मरीज पहुंचे। शहर में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now