News

Eat Eggs in summer or not: इस भयंकर गर्मी में अंडा खाना चाहिए या ना, अगर खाते है तो पहले जान लें ये 6 बातें

×

Eat Eggs in summer or not: इस भयंकर गर्मी में अंडा खाना चाहिए या ना, अगर खाते है तो पहले जान लें ये 6 बातें

Share this article

Should we Eat Eggs in summer or not: गर्मी के मौसम में खान-पान को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं। विशेषकर, क्या गर्मी में अंडा खाना चाहिए या नहीं? अंडे की तासीर गर्म होने की धारणा के चलते लोग इस मौसम में अंडा खाने से परहेज करते हैं। आइए, विशेषज्ञों की राय जानें और समझें कि क्या सच में गर्मी में अंडा खाना सही है या नहीं।

अंडे का पोषण और स्वास्थ्य लाभ

अंडे को पोषण का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन, और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए लाभदायक है। विशेषकर, बच्चों और बुजुर्गों के लिए। अंडे में मौजूद पोषक तत्व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मददगार होते हैं।

गर्मी में अंडा खाने के फायदे

डॉ. राजू कच्छप के अनुसार, अंडे में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसके विटामिन और मिनरल्स शरीर को मजबूती प्रदान करते हैं। इसलिए गर्मी हो या सर्दी, अंडे का सेवन करना चाहिए।

गर्मी में अंडा खाने का सही समय

डॉ. कच्छप के मुताबिक, गर्मी के दिनों में सुबह नाश्ते के बाद अंडा खाना सही रहता है। रोज एक अंडा खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे शरीर में नए टिशु (उत्तक) के निर्माण में मदद मिलती है।

अंडा: ऊर्जा का स्रोत

गर्मी के दिनों में हमें ज्यादा थकान महसूस होती है। इसमें अंडा मददगार होता है। अंडे से एनर्जी लेवल बढ़ता है क्योंकि इसमें अमीनो एसिड्स पाए जाते हैं, जो पोषण प्रदान करते हैं और मांसपेशियों की मरम्मत में भी मदद करते हैं।

गर्मी में अंडा खाने के बाद पानी पीने का महत्व

हां, गर्मी के दिनों में अंडा खाने के कुछ देर बाद पानी जरूर पीना चाहिए। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और ताजगी प्रदान करता है।

Car Overheating Problems: इस भयंकर गर्मी में अपने साथ गाड़ी का भी रखें ध्यान, ओवरहीटिंग से ऐसे बचाएं

अंडा: एक संपूर्ण आहार

गर्मी, सर्दी या बरसात, अंडा हर मौसम में स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यह स्वास्थ्य के लिए एक संपूर्ण आहार है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now